गार्ड की लापरवाही से घंटे भर बाद चली ट्रेन
By Edited By: Published: Fri, 25 Jul 2014 06:16 PM (IST)Updated: Fri, 25 Jul 2014 06:16 PM (IST)
दिलदारनगर (गाजीपुर) : दिलदारनगर-ताड़ीघाट पैसेंजर ट्रेन के गार्ड आलोक कुमार के देर से पहुंचने के कारण शुक्रवार को डीटी पैसेंजर एक घंटे देर से सुबह 9.15 बजे ताड़ीघाट की ओर रवाना हुई। इसके चलते यात्रियों को काफी परेशानी हुई।
ताड़ीघाट पैसेंजर ट्रेन के गार्ड आलोक कुमार बक्सर से ड्यूटी करने दिलदारनगर आते हैं। पैसेंजर ट्रेन 8.15 बजे स्थानीय स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या पांच पर खड़ी हो गई। गार्ड 9.15 बजे अप फरक्का एक्सप्रेस से यहां पहुंचे। तब ट्रेन ताड़ीघाट के लिए चली। रेल यात्रियों ने बताया कि गार्ड की लापरवाही से पैसेंजर ट्रेन अक्सर देर से खुलती है। शिकायत के बाद भी व्यवस्था में सुधार नहीं हो रहा है। आन ड्यूटी स्टेशन अधीक्षक संजय कुमार ने बताया कि गार्ड विलंब से पहुंचे। इसके चलते एक घंटा देर से ट्रेन खुली।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें