Move to Jagran APP

'नहीं रुकेगा यह अभियान, जब तक अनपढ़ है इंसान'

By Edited By: Published: Fri, 18 Jul 2014 07:12 PM (IST)Updated: Fri, 18 Jul 2014 07:12 PM (IST)
'नहीं रुकेगा यह अभियान, जब तक अनपढ़ है इंसान'

गाजीपुर: सर्वशिक्षा अभियान के तहत शुक्रवार को प्राथमिक व पूर्व माध्यमिक विद्यालयों के बच्चों ने जागरुकता रैली निकाली। शिक्षा के प्रति लोगों को जागरूक किया गया।

prime article banner

सदर ब्लाक के रसूलपुर बेलवां स्थित प्राथमिक विद्यालय के बच्चों ने जागरुकता रैली निकालकर जागरूक किया। 'शिक्षा की अलख जगाना है, स्कूल तक पहुंचना है' नारा लगाते बच्चे चल रहे थे। गांव का भ्रमण करने के बाद रैली विद्यालय में पहुंची। देवकली : बरहपुर स्थित बीआरसी से छात्र-छात्राओं ने जागरुकता रैली निकाली। खंड शिक्षा अधिकारी निर्भय नारायण सिंह ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। 'नहीं रुकेगा यह अभियान, जब तक अनपढ़ है इंसान' का नारा लगाते बच्चे चल रहे थे। गोष्ठी में उन्होंने कहा कि शिक्षित होने से ही सर्वागीण विकास होगा। शिक्षक अपने कर्तव्य का निर्वहन करें। पारस सिंह चौहान, उमेश मौर्य, कन्हैया पाल, दयानंद दुबे, उपेंद्र दुबे, निरंजन, शिवकुमार आदि उपस्थित थे। संचालन सह समन्वयक डा. दीनानाथ यादव ने किया।

भदौरा : स्थानीय ब्लाक संसाधन केंद्र से खंड शिक्षा अधिकारी जयराम पाल ने हरी झंडी दिखाकर जागरुकता रैली को रवाना किया। सेवराई गांव, सतरामगंज बाजार होते हुए रैली भदौरा बस स्टैंड पर पहुंची। इसके बाद रैली ब्लाक संसाधन केंद्र पर गई। संतोष सिंह, अशोक सिंह, सच्चिदानंद उपाध्याय, नागेश्वर राम, संजय प्रजापति आदि उपस्थित थे। मुहम्मदाबाद : पूर्वाचल ग्रामीण विकास एवं प्रशिक्षण संस्थान की ओर से प्राथमिक विद्यालय (यूसुफपुर) प्रथम व द्वितीय के बच्चों ने जागरुकता रैली निकाली। जमालपुर, शेखटोला होते विद्यालय में आकर रैली समाप्त हुई। 'हम बच्चों का अधिकार चाहिए, खेल पढ़ाई प्यार चाहिए', 'आधी रोटी खाएंगे, बिटिया को पढ़ाएंगे' नारा लगाते बच्चे चल रहे थे। निर्मला, सैफुल्ला खां, उषा, जहीरुलहक सिद्दीकी, मंसूर आलम, लक्ष्मी, अंजुम आरा, फिरदौस आदि मौजूद थे। लौवाडीह : जलालपुर स्थित प्राथमिक विद्यालय से रैली निकाली गई। ग्राम प्रधान तारामुनी देवी, प्रधानाध्यापक प्रवीण कुमार राय, रिंकी प्रजापति, प्रमिला मिश्र आदि शामिल थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.