घर से निकलो बप्पा मैया, वोट की बेला आई है
गाजीपुर : जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि मतबूत लोकतंत्र के लिए सबकी भागीदारी जरूरी है। इसलिए लोकसभा चुनाव में12 मई को सभी मतदाता मतदान करने बूथ पर अवश्य जाएं। सभी लोग मतदान का शपथ लें और जागरूक मतदाता बनें। इसके लिए पूरे जनपद में जागरुकता अभियान चलाया जा रहा है। लोगों को जागरूक करने के लिए तरह-तरह के नारे भी लगाए जा रहे हैं। घर से निकलो बप्पा मैया, वोट की बेला आई है और चाची, भाभी आगे आओ बढ़कर वोट का बटन दबाओ।
कहा कि लोक तंत्र हमारी राष्ट्रीय पहचान के रूप में स्थापित है। हमारा मताधिकार हमारी संप्रभुता की शक्ति है। यह वही ताकत है जो एक अरब से भी अधिक जनसंख्या वाले भारत के हर नागरिक को एकजुट बनाती है।
हम जागरूक मतदाता हैं व भारत के भाग्य विधाता हैं। वोट डालने जायेंगे सशक्त लोकतंत्र बनायेंगे। वोटर पर्ची अब मोबाइल के मैसेज पर भी है। मतदाता जागरुकता कार्यक्रम जनपद में लोगों द्वारा तथा प्रशासनिक अधिकारियों चलाया जा रहा है। महिलाओं से भी अपील की जा रही है कि वे घर के काम से थोड़ा सा समय निकाल कर मतदान अवश्य करें।