ट्रैक्टर के धक्के से किशोर की मौत
By Edited By: Published: Sat, 12 Apr 2014 08:45 PM (IST)Updated: Sat, 12 Apr 2014 08:45 PM (IST)
भीमापार (गाजीपुर) : स्थानीय बाजार में शनिवार की देर शाम ट्रैक्टर के धक्के से सैदपुर कोतवाली क्षेत्र के रामचरनपुर खैरा निवासी रामखेर राम की पुत्री प्रतिभा (14) की मौत हो गई। किशोरी की मौत पर घर में कोहराम मच गया।
रामचरनपुर खैरा के रामखेर राम के पिता की तबीयत खराब थी। परिवार वालों ने उन्हे बाजार स्थित निजी चिकित्सक के यहां भर्ती कराया था। शाम को प्रतिभा दादा को खाना पहुंचाने गई थी। खाना देकर वह वापस घर लौट रही थी कि तेज गति से आ रही ट्रैक्टर ट्राली ने धक्का मार दिया। प्रतिभा की मौके पर ही मौत हो गई।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें