बिना दहेज विकलांग ने युवती से की शादी
By Edited By: Published: Sat, 12 Apr 2014 06:19 PM (IST)Updated: Sat, 12 Apr 2014 06:19 PM (IST)
दिलदारनगर (गाजीपुर) : स्थानीय थाना क्षेत्र के खजुरी गांव के युवक ने स्वजातीय विकलांग युवती से शादी कर विकलांगता के साथ दहेज जैसी सामाजिक बुराई पर करारा तमाचा मारा। क्षेत्र में दिन भर इसकी चर्चा होती रही। यह वाकया शनिवार की सुबह का है।
खजुरी गांव के मुन्ना कुशवाहा के पुत्र राजेश कुशवाहा का प्रेम गांव की ही दोनों पैर से विकलांग सुमन कुशवाहा पुत्री समानंद कुशवाहा के साथ कई महीने से चल रहा था। आखिरकार प्रेम परवान चढ़ा। पंचायत में दोनों ने संग जीने और मरने की बात कबूल की। पंचों के फैसले पर मां कामाख्या को साक्षी मान सात फेरों संग जयमाल डालकर एक दूजे के हो गए।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें