Move to Jagran APP

कम उम्र की दुल्हन देख शादी से किया इंकार

By Edited By: Published: Sat, 12 Apr 2014 06:16 PM (IST)Updated: Sat, 12 Apr 2014 06:16 PM (IST)
कम उम्र की दुल्हन देख शादी से किया इंकार

गाजीपुर : उम्र कम देखकर शुक्रवार की रात दूल्हे ने शादी से इंकार कर दिया। इससे नाराज कन्या पक्ष के लोगो ने दूल्हा व उसके पिता को बंधक बना लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस दूल्हा व उसके पिता को पकड़ कर कोतवाली लाई। अगले दिन करीब पांच घटे चली पंचायत के बाद शादी में हुए खर्च देने पर राजी होने पर मामला सुलझा।

loksabha election banner

आजमगढ़ जिले के इलवल गांव से शहर कोतवाली क्षेत्र के शेखपुरा में बारात शुक्रवार की शाम पहुंची। घरातियों ने बरात के आवभगत में कोई कोर कसर नही छोड़ी। देर रात तक खानपान का दौर चलता रहा। ग्यारह बजे निकाह होने लगा। मौलवी ने निकाह शुरू कर लड़के की रजामंदी लेनी चाही लेकिन दूल्हे ने निकाह कबूल करने से इन्कार कर दिया। यह सुन वहां मौजूद लोग हक्के-बक्के रह गए, लड़की पक्ष ने दूल्हे से कारण जानना चाहा तो उसने कहा कि दूल्हन की उम्र कम हैं। काफी देर तक मान-मनौव्वल चलता रहा, लेकिन दूल्हा नहीं माना। गुस्साएं कन्या पक्ष ने दूल्हे व उसके पिता को बंधक बना लिया। इसकी सूचना कन्या पक्ष ने कोतवाली पुलिस को दी। पुलिस दोनों को पकड़ कर कोतवाली लाई। अगले दिन दोनो पक्षों में समझौता हुआ। दूल्हा पक्ष लड़की के घरवालों को एक लाख चौदह हजार हुए शादी का खर्च देने पर राजी हो गया।

लगाया दहेज मांगने का आरोप

शादी से इंकार करने पर कन्या पक्ष ने दहेज का आरोप लगाया। उनका कहना था कि दहेज में वर पक्ष से कई मांग की थी। उनकी हर मांग पूरी की गई। शादी के दिन और दहेज मांगने लगे। असमर्थता जताने पर शादी से दूल्हे ने इन्कार कर दिया। कन्या के पिता का यह भी आरोप था कि चार माह पूर्व दूल्हे ने पुत्री से मिलकर उसका मार्कशीट भी देखी थी। तब उसने उम्र को ठीक बताया था।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.