पीएल पुनिया की तबीयत में सुधार
जागरण संवाददाता, साहिबाबाद : राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष व कांग्रेस नेता पीएल पुनिया
जागरण संवाददाता, साहिबाबाद : राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष व कांग्रेस नेता पीएल पुनिया की तबीयत में सुधार है। उनका गाजियाबाद के यशोदा अस्पताल, कौशांबी में उपचार चल रहा है। वह स्वाइन फ्लू से पीड़ित बताए जा रहे हैं। जांच के लिए भारत सरकार की प्रयोगशाला में उनका नमूना भेजा गया है।
जिला मलेरिया अधिकारी जीके मिश्रा ने बताया कि अस्पताल की जांच रिपोर्ट में पीएल पुनिया को स्वाइन फ्लू होने की पुष्टि हुई है। इसकी आधिकारिक पुष्टि के लिए नमूना भारत सरकार की प्रयोगशाला में भेजा गया है। वहां से रिपोर्ट आने पर इसकी पुष्टि हो सकेगी। शनिवार शाम तक रिपोर्ट आने की उम्मीद है। बुखार से पीड़ित होने पर 15 अगस्त को उन्हें यहां यशोदा अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इसके पहले 13 अगस्त को उनके पीए जगजीत ¨सह भर्ती हुए थे। अस्पताल की रिपोर्ट में उन्हें भी स्वाइन फ्लू की पुष्टि हुई है। उनका भी नमूना भारत सरकार की प्रयोगशाला में भेजा गया है। दोनों का अस्पताल में उपचार चल रहा है। दोनों की स्थिति में सुधार है।