¨हडन बैराज पर विकसित होगा हरनंदी स्मृति वन
जागरण संवाददाता, गाजियाबाद : ¨हडन बैराज के पास हरनंदी स्मृति वन विकसित किया जाएगा। शनिवार से यहां पौ
जागरण संवाददाता, गाजियाबाद : ¨हडन बैराज के पास हरनंदी स्मृति वन विकसित किया जाएगा। शनिवार से यहां पौधरोपण का वृहद अभियान नगर निगम की ओर से चलाया जाएगा। शुक्रवार को पौधरोपण के लिए निगम के उद्यान विभाग के अधिकारी व कर्मचारी पूरे दिन लगे रहे। इस कार्यक्रम में मेरठ के मंडलायुक्त डा. प्रभात कुमार के पहुंचने की सूचना है। यहां तीन हजार पौधे लगाए जाएंगे। इस कार्यक्रम में शहर के लोगों को बुलाया गया है।
करीब एक हजार स्कूली बच्चे पौधरोपण में हिस्सा लेंगे। शुक्रवार को संयुक्त नगर आयुक्त एके गुप्त उद्यान विभाग के कर्मचारियों के साथ मौके जमा रहे। कर्मचारियों के द्वारा यहां पौधरोपण के लिए गड्ढे खोदे गए। पौधों को पानी देने के लिए टैंकर से पानी की सुविधा की जा रही है। गुप्त ने बताया कि ¨हडन बैराज के पास नदी के किनारे कई एकड़ जमीन है यहां पर हरनंदी स्मृति वन बनाया जाएगा। पौधरोपण के बाद नदी के महत्व को बताकर इसे स्वच्छ रखने की अपील लोगों से की जाएगी। यहा तक पहुंचने के रास्ते को ठीक कराया गया।
हरनंदी के किनारे आज से 26 अगस्त तक वृहद पौधरोपण अभियान शुरु किया जा रहा है। इसकी शुरुआत मंडलायुक्त डा. प्रभात कुमार प्रताप विहार से निकल रही हरनंदी के किनारे से करेंगे। इस अभियान का मकसद शहर को प्रदूषण मुक्त बनाना है और हरनंदी स्मृति वन के रूप किनारों को विकसित किया जाएगा। इसमें आमजन अपनी सहभागिता कर सकते हैं। खास बात यह कि पौधरोपण करने वाला व्यक्ति अपने नाम की पट्टिका पेड़ के साथ लगाकर पल को यादगार बना सकता है। वह अपने पुरखों के नाम की भी पट्टिका लगा सकता है।
-ज्ञानेंद्र ¨सह, एडीएम प्रशासन