Move to Jagran APP

पढ़ाई के लिए एक साल को लंदन जाएंगी जीडीए वीसी

जागरण संवाददाता, गाजियाबाद : जीडीए उपाध्यक्ष कंचन वर्मा पढ़ाई के लिए एक साल को लंदन जाएंगी। शासन से

By JagranEdited By: Published: Fri, 18 Aug 2017 08:27 PM (IST)Updated: Fri, 18 Aug 2017 08:27 PM (IST)
पढ़ाई के लिए एक साल को लंदन जाएंगी जीडीए वीसी
पढ़ाई के लिए एक साल को लंदन जाएंगी जीडीए वीसी

जागरण संवाददाता, गाजियाबाद : जीडीए उपाध्यक्ष कंचन वर्मा पढ़ाई के लिए एक साल को लंदन जाएंगी। शासन से उनकी स्टडी लीव स्वीकृत हो गई है। बताया गया है कि सितंबर माह में वह छुट्टी पर चली जाएंगी। यह पुष्टि जीडीए सचिव र¨वद्र गोडबोले ने की। मिर्जापुर डीएम से ट्रांसफर कर शासन ने गत अप्रैल माह में वर्ष 2005 बैच की आइएएस अफसर कंचन वर्मा का तबादला जीडीए उपाध्यक्ष के पद पर किया था। 22 अप्रैल 2017 को उन्होंने जीडीए उपाध्यक्ष का कार्यभार संभाला। सितंबर माह में वह पढ़ाई के लिए लंदन चली जाएंगी। इस हिसाब से जीडीए उपाध्यक्ष के रूप में उनका कार्यकाल चार माह कुछ दिन का रहेगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.