Move to Jagran APP

नया भारत संकल्प सिद्धि अभियान की तैयारियों में जुटी भाजपा

जासं, गाजियाबाद : भाजपा महानगर कार्यालय पर शुक्रवार को नया भारत संकल्प सिद्धि अभियान के तहत न

By JagranEdited By: Published: Fri, 18 Aug 2017 08:33 PM (IST)Updated: Fri, 18 Aug 2017 08:33 PM (IST)
नया भारत संकल्प सिद्धि अभियान की तैयारियों में जुटी भाजपा
नया भारत संकल्प सिद्धि अभियान की तैयारियों में जुटी भाजपा

जासं, गाजियाबाद : भाजपा महानगर कार्यालय पर शुक्रवार को नया भारत संकल्प सिद्धि अभियान के तहत नव भारत मंथन परिचर्चा और सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता की तैयारियों के लिए बैठक आयोजित हुई। महानगर अध्यक्ष अजय शर्मा ने पदाधिकारियों और मंडल अध्यक्षों से कहा कि योजनाबद्ध तरीके से अभियानों को कार्यकर्ताओं के बीच ले जाना और निश्चित रूप से उसे पूरा करने के जज्बे के साथ कार्य करने पर हमेशा सफलता मिली है। सदस्यता अभियान, परिवर्तन यात्रा, मेरा घर भाजपा का घर, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, स्वच्छ भारत अभियान, मन की बात, अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम, वृक्षारोपण, सेवा सहयोगी संगम, तिरंगा यात्रा, युवा सम्मेलन, महिला सम्मेलन समेत कई कार्यक्रमों की सफलता की धमक प्रदेश मुख्यालय तक दर्ज कराई है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.