बृज विहार में बाधित रही जलापूर्ति
जागरण संवाददाता, बृज विहार : बृज विहार में सोमवार सुबह जलापूर्ति बाधित रही। रविवार की रात में बिजली
By JagranEdited By: Published: Mon, 26 Jun 2017 09:44 PM (IST)Updated: Mon, 26 Jun 2017 09:44 PM (IST)
जागरण संवाददाता, बृज विहार : बृज विहार में सोमवार सुबह जलापूर्ति बाधित रही। रविवार की रात में बिजली कटौती होने से समस्या हुई। लोगों ने नगर निगम में इसकी शिकायत की है।
वसुंधरा के भूमिगत जलाशय से बृज विहार में पानी की आपूर्ति की जाती है। रविवार की रात में बिजली कटौती होने से जलाशय नहीं भर सका। सोमवार सुबह पहले वसुंधरा में पानी की आपूर्ति की गई। इससे बृज विहार में लोगों को कम दबाव से मात्र 10-15 मिनट ही पानी मिला। बृज विहार निवासी राजेश ने बताया कि पर्याप्त पानी न मिलने से बहुत दिक्कत हुई। नगर निगम के अधिकारियों को टैंकर के लिए कॉल की गई, लेकिन पानी नहीं मिला। अवर अभियंता योगेंद्र यादव ने बताया कि बिजली कटौती होने से समस्या हुई।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें