Move to Jagran APP

मेहनत को दर्शाती है सफलता और विफलता

जागरण संवाददाता, वसुंधरा :- कमजोर दिमाग के लोग ही विवादित बोल और गलत व्यवहार करते हैं। फिर चाहे व

By JagranEdited By: Published: Wed, 22 Mar 2017 09:39 PM (IST)Updated: Wed, 22 Mar 2017 09:39 PM (IST)
मेहनत को दर्शाती है सफलता और विफलता
मेहनत को दर्शाती है सफलता और विफलता

जागरण संवाददाता, वसुंधरा :-

loksabha election banner

कमजोर दिमाग के लोग ही विवादित बोल और गलत व्यवहार करते हैं। फिर चाहे वह पुरुष हो या स्त्री। मनुष्य को किसी भी कार्य को यह सोचकर नहीं करना चाहिए कि वह उसमें विफल हो जाएगा। सफलता और विफलता यह दर्शाती है कि हमने कहां कम मेहनत की और हम क्यों पीछे रह गए? बुधवार को कथा में इन्हीं सवालों का हल बताया गया। वसुंधरा सेक्टर-13 में चल रही श्रीराम कथा में कामदगिरी पीठाधीश्वर जगतगुरु स्वामी रामानंदाचार्य महाराज ने बुधवार को प्रभु श्रीराम के राज्यभिषेक का वर्णन किया। श्रीराम के प्रति भरत के प्रेम को सुनकर श्रद्धालु भावुक हो गए। कथा व्यास ने कहा कि आज भाई-भाई में संपत्ति का विवाद है और राम राज्य में विपत्ति को लेकर विवाद था। कथा में बड़ी संख्या में युवाओं के शामिल होने से महाराज भी काफी खुश हैं।

कथा व्यास ने श्रीराम कथा पर प्रकाश डालते हुए कहा कि मनुष्य के जीवन में तीन प्रकार के संताप होते हैं। जो दैहिक, दैविक व भौतिक हैं। रामराज्य से इन तीनों संतापों से जीव को मुक्ति मिल जाती है। परिवार में निष्कपट प्रेम से राम राज्य आता है। इससे इंसान ही नहीं बल्कि समस्त पशु-पक्षियों को भी न्याय मिलता है। रामराज्य से विश्व बन्धुत्व तथा सामाजिक समरसता को जन्म मिलता है। राम राज्य में जाति-प्रथा को नहीं बल्कि प्रेम प्रथा को महत्व दिया जाता है। राम राज्य में प्रजा राजा को न्याय के लिए प्रेरित करती है। वर्तमान राजनीति व राज्य व्यवस्था पर कटाक्ष करते हुए कहा कि आज का वातावरण राम राज्य के बिल्कुल विपरीत है। चारों ओर लूट-खसोट और अराजकता का माहौल है। उन्होंने प्रभु राम व भरत के प्रेम संबंधों का जिक्र करते हुए कहा कि इससे इंसान का जीवन सरल व उत्तम बन जाएगा। इस दौरान प्रवीण गर्ग, राजेश गौड, अनिल शर्मा, अंशु गर्ग, कपिल शर्मा, सुनील तिवारी, बीडी शर्मा, आरडी पाल, आभास, मदन लाल खन्ना, आरपी गोयल, श्रीराम गुप्ता, बीके सूद, बीके अस्थाना, पीयूष तिवारी, जीडी शर्मा, अशोक पांडे, उमा शर्मा, किरण दीक्षित, सरला तिवारी, डॉ. मीनाक्षी, सुषमा, सुनीता, सुमन, संध्या, राधिका, राखी, कंचन मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.