वैशाली मेट्रो स्टेशन के पास कैब में की तोड़फोड़
जासं, वैशाली (गाजियाबाद) : वैशाली मेट्रो स्टेशन के पास सोमवार सुबह करीब साढ़े आठ बजे ओला कैब को ओवरट
जासं, वैशाली (गाजियाबाद) : वैशाली मेट्रो स्टेशन के पास सोमवार सुबह करीब साढ़े आठ बजे ओला कैब को ओवरटेक कर कार सवार लोगों ने तोड़फोड़ की। कैब चालक ने उनसे बचने के लिए गति बढ़ाई तो अनियंत्रित होकर बिजली के खंभे से टकरा गया। आरोपी इसके बाद वहां से फरार हो गए। कैब चालक ने अज्ञात लोगों के खिलाफ इंदिरापुरम थाने में शिकायत दी है। उसने हड़ताली कैब चालकों पर शक जाहिर किया है।
संजय नगर निवासी अंकुर ¨सह ओला कैब चलाते हैं। उन्होंने बताया कि हड़ताल की वजह से वह कैब नहीं चला रहे हैं। सोमवार सुबह करीब साढ़े आठ बजे वह कैब की मरम्मत कराने साहिबाबाद औद्योगिक क्षेत्र स्थित सर्विस सेंटर जा रहे थे। वैशाली मेट्रो स्टेशन के पास ईको कार सवार चार लोगों ने उन्हें ओवरटेक कर रोका और कैब में तोड़फोड़ की। एक युवक ने कार में डंडा मारकर के शीशे तोड़ दिया। उन्हें लगा का ये लोगों हड़ताल में शामिल होने वाले चालक हैं। कार में और अधिक तोड़फोड़ न हो, इसलिए उन्होंने कार लेकर भागने का प्रयास किया। खिड़की के पास खड़े एक युवक ने उनकी स्टेय¨रग घूमा दी। वह अनियंत्रित होकर बिजली के खंभे से टकरा गए। सभी युवक मौके से फरार हो गए। थाना प्रभारी इंदिरापुरम प्रदीप कुमार त्रिपाठी ने बताया कि चालक की शिकायत की जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी।