पंजीयन के बाद ही मिलेगा ई-रिक्शा
जागरण संवाददाता,लोनी: रिक्शा चालकों को प्रदेश सरकार दीपावली का उपहार देने जा रही है। लोनी क्षेत्र के
जागरण संवाददाता,लोनी: रिक्शा चालकों को प्रदेश सरकार दीपावली का उपहार देने जा रही है। लोनी क्षेत्र के रिक्शा चालकों के लिए खुशखबरी है। जल्द ही डूडा की ओर से यहां के रिक्शा चालकों को ई- रिक्शा बांटे जाएंगे है। इस संबंध में नगर पालिका में पंजीयन शुरू हो गया है।
नगर के गरीब रिक्शा चालकों को ई- रिक्शा देने के लिए पंजीयन नगर पालिका में शुरू हो गया है। रिक्शा चालकों को पालिका परिषद में पंजीयन करा कर पुराना रिक्शा जमा करना होगा । उसके पश्चात डूडा के गाजियाबाद कार्यालय से ई-रिक्शा मिलेगा। योजना की शुरुआत जिले में 18 अक्टूबर को मुरादनगर में ई- रिक्शा वितरण कार्यक्रम में प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री आजम खां ने किया था। योजना में लोनी नगर क्षेत्र के 229 रिक्शा चालकों को इस योजना का लाभ मिलेगा। जिसके तहत नगर पालिका में शुक्रवार से ही पंजीयन प्रारंभ हो गया है। सुबह से ही रिक्शा चालकों ने पालिका परिषद में जाकर पंजीयन कराना शुरू किया है। पंजीयन के बाद रिक्शा चालकों को पुराना रिक्शा जमा करना अनिवार्य है। सरकार की इस योजना से उन गरीब रिक्शा चालकों को राहत मिलेगा। जिनकी कमाई का एक मात्र साधन रिक्शा चलाकर ही था। ई- रिक्शा मिलने से आर्थिक स्थिति में सुधार होगा।