साइड न देने पर कारोबारी को मारी गोली
जागरण संवाददाता, गाजियाबाद: जिले में लगातार लोग बेखौफ बदमाशों का शिकार हो रहे हैं। इसी कड़ी में शु
जागरण संवाददाता, गाजियाबाद: जिले में लगातार लोग बेखौफ बदमाशों का शिकार हो रहे हैं। इसी कड़ी में शुक्रवार रात बि¨ल्डग मैटेरियल कारोबारियों को बदमाशों ने गोली मार दी। गंभीर हालत में कारोबारी को नोएडा के फोर्टिस अस्पताल में भर्ती कराया गया है। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने तीन अज्ञात हमलावरों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विजयनगर थाना क्षेत्र के बागू में तिगरी गोल चक्कर के पास बहरामपुर निवासी श्रीभगवान गोयल बि¨ल्डग मैटेरियल का काम करते हैं। उनके साथ यतेंद्र गोयल भी कारोबार में हाथ बंटाता है। यतेंद्र श्रीभगवान का रिश्ते में साला लगता है। शुक्रवार रात तकरीबन पौने आठ बजे श्रीभगवान और यतेंद्र गोयल दुकान को बंद कर अपने घर लौट रहा था। तभी मोटरसाइकिल सवार तीन बदमाशों ने उनकी बाइक को ओवरटेक करने का प्रयास किया लेकिन बाइक चला रहे श्रीभगवान ने बाइक को ओवरटेक नहीं करने दिया। इस पर बाइक सवार तीनों लोग गाली-गलौच पर उतर आए और श्रीभगवान पर तमंचे की बट से हमला कर दिया। इसके बाद यतेंद्र को बदमाशों ने गोली मार दी। यतेंद्र के सीने में दायीं तरफ गोली लगी। किसी तरह लोगों ने पुलिस को घटना की सूचना दी और दोनों घायलों को नोएडा के फोर्टिस में भर्ती कराया गया। श्रीभगवान को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। श्रीभगवान के छोटे भाई बॉबी ने बताया कि उनके परिवार की किसी से रंजिश नहीं है। उसने विजयनगर थाने में घटना की तहरीर दी। पुलिस का कहना है कि घटना के पीछे पुरानी रंजिश हो सकती है। तीन अज्ञात हमलावरों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।