30 को विधानसभा का घेराव करेंगे लेखपाल
जासं, गाजियाबाद: जिला मुख्यालय पर छह सूत्रीय मांग को लेकर चल रहा लेखपालों का धरना जारी है। शुक्रवार
जासं, गाजियाबाद: जिला मुख्यालय पर छह सूत्रीय मांग को लेकर चल रहा लेखपालों का धरना जारी है। शुक्रवार को भी लेखपाल धरने पर रहे। अब लेखपाल उग्र आंदोलन के मूड में हैं। उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ के जिला अध्यक्ष सिद्धार्थ कौशिक ने ऐलान किया कि यदि 29 अगस्त तक मांगे नहीं मानी जाती हैं तो 30 अगस्त को प्रदेश के सभी लेखपाल विधानसभा का घेराव कर धरने पर बैठेंगे।
शुक्रवार को धरने पर बैठने वालों में जिला सचिव ब्रजपाल ¨सह, कोमल गौड़, ललित शर्मा, संजय कुमार, राहुल राठी, सुनील कुमार, सुबोध कुमार, धनेश शर्मा, गजे ¨सह, बाबूराम शर्मा, गजेंद्र ¨सह, सुरेंद्र कौशिक, कुशलपाल ¨सह, उत्तम प्रकाश शर्मा, विनोद चौहान, बनवारी लाल शर्मा, मुकेश गिरि, समेत जनपद के अन्य लेखपाल मौजूद रहे।