शहर में बढ़ रहे वायरल, डेंगू के मरीज
जागरण संवाददाता, गाजियाबाद: शहर में मच्छरों का प्रकोप बढ़ रहा है। मौसम में नमी के चलते मच्छर जनित ब
जागरण संवाददाता, गाजियाबाद: शहर में मच्छरों का प्रकोप बढ़ रहा है। मौसम में नमी के चलते मच्छर जनित बीमारियां बढ़ रही है। अस्पतालों में रोजाना सबसे अधिक मरीज वायरल फीवर, डेंगू, मलेरिया, चिकनगुनिया के आ रहे हैं। बावजूद इसके नगर निगम का सफाई व स्वास्थ महकमा उदासीन बना हुआ है। अभी तक न तो एंटी लार्वा स्प्रे कराया गया है और न ही फा¨गग कराई गई है।
बारिश के बाद मौसम में नमी आ रही है। कालोनी में सड़कों पर गंदगी व कीचड़ हो रहा है। ऐसे में मच्छरों का प्रकोप तेजी बढ़ा है। इस मौसम में एंटी लार्वा का स्प्रे होना बहुत जरुरी हो जाता है। साथ फा¨गग भी होनी चाहिए। पुराने विजय नगर, प्रताप विहार समेत जिले के अधिकांश कालोनियों में गंदगी की समस्या बनी हुई है। बारिश के बाद गंदगी से दुर्गंध आने लगी है। लोगों का रहना मुश्किल हो रहा है। नगर निगम के पास रखी फा¨गग मशीने जंक खा रही हैं। शिकायत के बाद भी फा¨गग नहीं कराई जा रही है। अधिकांश लोग बीमार हो रहे हैं। अस्पताल में मरीजों की भीड़ लग रही है।
फा¨गग के लिए नगर स्वास्थ अधिकारी को निर्देश दे दिए गए हैं। जल्द ही फा¨गग कराई जाएगी। एंटी लार्वा स्प्रे के लिए मलेरिया विभाग से संपर्क करने के निर्देश स्वास्थ अधिकारी दिए गए हैं। एक दो दिन में फा¨गग शुरू हो जाएगी। सफाई निरीक्षकों व सुपरवाइजरों को सख्त निर्देश दिए गए हैं कि वह अपने कार्य क्षेत्र में सफाई का विशेष ध्यान रखें। औचक निरीक्षण किया जाएगा। जिसके क्षेत्र में गंदगी पाई जाएगी। उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
-डीके सिन्हा, अपर नगर आयुक्त, नगर निगम, गाजियाबाद