भाजपाइयों ने घंटाघर में की सफाई
जासं, गाजियाबाद : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वच्छ भारत अभियान के तहत बुधवार को भाजपा कार्यकर्ताओ
जासं, गाजियाबाद : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वच्छ भारत अभियान के तहत बुधवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने घंटाघर पर सफाई अभियान चलाया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने शहीद भगत ¨सह की प्रतिमा को भी साफ किया। कार्यकर्ताओं ने दावा किया कि लगातार अभियान चलाकर शहर में लगी शहीदों की प्रतिमा स्थलों को चमकाया जाएगा। सफाई अभियान के माध्यम से लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने के साथ ही जनता के बीच पार्टी की राजनीति चमकाने भी इसे जरिया माना जा रहा है।
महानगर अध्यक्ष अजय शर्मा के नेतृत्व में कार्यकर्ता घंटाघर पहुंचे। बाजार में अभियान चलाने के बाद शहीद भगत ¨सह की प्रतिमा और आसपास की सफाई की गई। दुकानदारों को भी सफाई के प्रति जागरूक किया गया। अजय शर्मा ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वच्छता अभियान से करोड़ों लोगों को जोड़ने का काम किया है। लोग स्वच्छता के प्रति जागरूक भी हुए हैं और अभियान में भागीदारी निभा रहे हैं। महानगर महामंत्री राजीव अग्रवाल ने बताया कि आगे भी स्वच्छता अभियान चलाकर क्षेत्र में लोगों को जागरूक किया जाएगा। इस मौके पर महानगर महामंत्री सुरेंद्र नागर, राजेश त्यागी, यशपाल भाटी, अर्चना ¨सह, मान¨सह गोस्वामी, विमला रावत, डा. अनिल राघव, गौरव गर्ग, तरुण अरोड़ा, शिवम गहलोत, राकेश त्यागी, संजीव जांघिड़, राजेश शर्मा आदि मौजूद रहे।