आंधी में निर्माणाधीन मकान की दीवार ढही, पांच घायल
जागरण संवाददाता, लोनी : सोमवार की आई धूल भरी आंधी में एक निर्माणाधीन मकान की दीवार ढह गई। इस दुर्घटन
जागरण संवाददाता, लोनी : सोमवार की आई धूल भरी आंधी में एक निर्माणाधीन मकान की दीवार ढह गई। इस दुर्घटना में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को निकट के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उनकी हालत ¨चताजनक बनी हुई है।
सोमवार की शाम को धूल भरी आंधी आने से नगर में अफरा-तफरी का माहौल व्याप्त हो गया। सड़क पर धूल ही धूल दिखाई दी। वाहन चालकों ने इस धूल भरी आंधी के बीच वाहनों की लाइटें जला लीं। तेज आंधी के चलते दिल्ली सहारनपुर मार्ग पर रोड किनारे लगे एक दर्जन से भी अधिक होर्डिंग टूट गए। दूसरी तरफ कंचन पार्क में अंसार का तिमंजिला मकान बन रहा था। आंधी के कारण उनके मकान की दीवार ढह गई। यह दीवार मकान के दूसरी तरफ बने एक मकान पर गिरी। इस मकान में सिलाई का कारखाना चल रहा है। आंधी को देखते हुए तीन कारीगर तो कारखाने से बाहर निकल गए लेकिन दो अंदर ही रह गए। जो दीवार गिरने से उसमें दब गए। मकान के ऊपर दीवार गिरने की सूचना पर आसपास के काफी संख्या में लोग उसी तरफ दौड़ पड़े और बचाव कार्य में लग गए। उन्होंने मलबे से पांच लोगों को बाहर निकाला। घायलों के नाम बाबर व कुलदीप हैं। उन्हें निकट के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।