पिस्टल की नोक पर महिला से लूट
जागरण संवाददाता,साहिबाबाद :ट्रांस हिंडन में बदमाश खुलेआम पुलिस को चुनौती दे रहे है। लिंक रोड थाने क
जागरण संवाददाता,साहिबाबाद :ट्रांस हिंडन में बदमाश खुलेआम पुलिस को चुनौती दे रहे है। लिंक रोड थाने क्षेत्र के कंट्री इन होटल के पास रात करीब ग्यारह बजे दो मोटर साइकिल सवार बदमाशों ने महिला से अंगूठी और चेन लूट ली। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है।
राजनगर एक्सटेंशन में रहने वाले अतुल शर्मा अपनी पत्नी साक्षी व बच्चे के साथ पोलो गाड़ी से दिल्ली से गाजियाबाद आ रहे थे। बच्चे को भूख लगने पर दूध बनाने के लिए अतुल ने कंट्री इन होटल के पास गाड़ी रोकी। कुछ ही मिनट में मोटरसाइकिल से दो बदमाश आए और दंपत्ति को गन प्वाइंट में लेकर साक्षी से सोने की चेन व अंगूठी छीन कर फरार हो गए। दंपत्ति ने पुलिस को सूचना दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 26 अप्रैल को इसी स्थान पर मेरठ के दवा व्यापारी के साथ भी बदमाशों ने लूटपाट की थी।