अमित शाह गनौली में आज करेंगे किसानों से चर्चा
जागरण संवाददाता, लोनी : ग्राम उदय-भारत उदय कार्यक्रम के तहत भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह रव
जागरण संवाददाता, लोनी :
ग्राम उदय-भारत उदय कार्यक्रम के तहत भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह रविवार (आज) गनौली गांव पहुंचेंगे। वे यहां ग्राम प्रधानों, ग्रामीणों, जनप्रतिनिधियों के अलावा संगठन से जुड़े लोगों के साथ चर्चा करेंगे। आगमन के दौरान शाह का भौपुरा, बंथला,निठौरा, चिरौड़ी मंडी में स्वागत किया जाएगा। कार्यक्रम संयोजक जिलाध्यक्ष नंदकिशोर गुर्जर ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष यहां दोपहर करीब एक बजे पहुंचेंगे। दो से तीन बजे के बीच वे ग्राम उदय-भारत उदय पर ग्रामीणों एवं प्रधानों के साथ चाय पर चर्चा करेंगे। तीन से चार बजे के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एलइडी पर सीधे ग्रामीणों एवं प्रधानों से मुखातिब होंगे।
कई बड़े नेता करेंगे शिरकत :
कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष केशव मौर्या, सांसद वीके ¨सह, बागपत सांसद सतपाल चौधरी, प्रदेश संगठन मंत्री सुनील बंसल, क्षेत्रीय अध्यक्ष भूपेंद्र ¨सह आदि भी इस कार्यक्रम में शिरकत करेंगे।
नहीं मिला निमंत्रण :
कुछ भाजपा नेताओं ने बताया कि उन्हें कोई निमंत्रण नहीं मिला है। इस कार्यक्रम में उन्हें नजरअंदाज किया जा रहा है। यही काराण है कि पार्टी कार्यकर्ता दो धड़ों में बंटे हुए हैं। वहीं नंदकिशोर गुर्जर का कहना है कि यह कार्यक्रम सभी का है। पूर्व में ऐसा था कि इसमें सिर्फ उसी गांव के लोग शामिल होंगे जहां कार्यक्रम का आयोजन हो हा रहा है लेकिन अब यह बंदिश हट गई है और इसमें कोई भी जा सकता है।