सड़क दुर्घटना में दादरी के ज्वेलर की मौत
जासं, गाजियाबाद : घंटाघर कोतवाली क्षेत्र स्थित ठाकुरद्वारा फ्लाइओवर पर शनिवार सुबह तेज रफ्तार इनोवा
जासं, गाजियाबाद : घंटाघर कोतवाली क्षेत्र स्थित ठाकुरद्वारा फ्लाइओवर पर शनिवार सुबह तेज रफ्तार इनोवा कार ने बाइक सवार ज्वेलर को रौंद दिया। गंभीरावस्था में उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां उपचार के दौरान डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
पुलिस ने बताया, गौतमबुद्धनगर के दादरी का रहने वाला योगेन्द्र वर्मा (26) पेशे से ज्वेलर था। वह दादरी में ही ज्वेलरी शॉप चलाता था। शुक्रवार रात वह शादी समारोह में शामिल होने दिल्ली गया था। शनिवार सुबह वह बाइक पर सवार होकर दिल्ली से वापस घर लौट रहा था। सुबह करीब नौ बजे जैसे ही वह ठाकुरद्वारा फ्लाइओवर पर पहुंचा। तभी तेज रफ्तार इनोवा कार ने उसे जबरदस्त टक्कर मारी। जिसके चलते वह काफी दूर तक घिसटता हुआ गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और गंभीर अवस्था में उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। एसएचओ घंटाघर कोतवाली धीरेन्द्र यादव ने बताया कि मामले में अज्ञात इनोवा चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। उसकी गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं।