दो मंजिला मकान गिरा बाल-बाल बचे लोग
जागरण संवाददाता, मोदीनगर भोजपुर थाना क्षेत्र के फरीदनगर में बृहस्पतिवार की रात दो मंजिला मकान का ब
By Edited By: Published: Fri, 05 Feb 2016 08:53 PM (IST)Updated: Fri, 05 Feb 2016 08:53 PM (IST)
जागरण संवाददाता, मोदीनगर
भोजपुर थाना क्षेत्र के फरीदनगर में बृहस्पतिवार की रात दो मंजिला मकान का बड़ा हिस्सा ढह गया। इस घटना में परिवार के लोग बाल-बाल बचे।
फरीदनगर निवासी सब्जी आढ़ती एवं कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष शब्बीर अहमद कुरैशी का मकान मेन मार्केट में है। बृहस्पतिवार की आधी रात को मकान का बड़ा हिस्सा ढह गया। उस समय परिवार के छह लोग सोये हुए थे। मकान का हिस्सा गिरा तो सभी लोग उठे एवं देखा तो बड़ा हिस्सा गिरा हुआ था। इसे देखकर परिवार के लोग परेशान हो गए। लेकिन गनीमत थी कि किसी को चोट नहीं आई। मकान का बड़ा हिस्सा कैसे गिरा इसको लेकर सभी आश्चर्य चकित है। कुरैशी ने भोजपुर थाने में प्रार्थना देकर जांच की मांग की है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें