Move to Jagran APP

मानव कल्याण संस्था ने परिवार को गोद लिया

जागरण संवाददाता, लोनी : सामाजिक संस्था मानव कल्याण संस्था ने एक परिवार को गोद लिया है। संस्था ने प

By Edited By: Published: Fri, 05 Feb 2016 08:32 PM (IST)Updated: Fri, 05 Feb 2016 08:32 PM (IST)
मानव कल्याण संस्था ने
परिवार को गोद लिया

जागरण संवाददाता, लोनी :

loksabha election banner

सामाजिक संस्था मानव कल्याण संस्था ने एक परिवार को गोद लिया है। संस्था ने परिवार के पालन पोषण व शिक्षा के खर्च का जिम्मा उठाया है। इस परिवार में छह माह की एक बच्ची भी है। परिवार में छह बच्चे हैं।

संस्था के अध्यक्ष धर्मेंद्र त्यागी ने बताया कि बदायूं से करीब दो साल पहले एक परिवार राजीव गार्डन में किराए पर रहने आया था। इस परिवार का मुखिया छबीला जौहरी का काम करता था, लेकिन नशे की लत के कारण वह जो भी कमाता था उसे वह स्वयं ही उड़ा देता था। उसके परिवार में 14 वर्ष का हरिओम, 13 वर्षीय खुशबू, नौ वर्षीय पायल, पांच वर्षीय श्याम, चार वर्षीय दुर्गा व छह माह की कल्लो है। छबीला की पत्नी ज्योति की दो माह पहले मौत हो गई है। दूसरी तरफ वर्तमान में छबीला की स्थिति काफी गंभीर है। वह आर्थिक रूप से तो कमजोर है ही साथ ही शारीरिक रूप से भी काफी कमजोर है। परिवार का गुजारा बड़ी ही मुश्किल से होता है।

धर्मेंद्र त्यागी ने बताया कि संस्था ने इस परिवार को गोद लिया है और उनकी संस्था की तरफ से रहने की व्यवस्था की गई है। संस्था इस परिवार के बच्चों की देखभाल करेगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.