एनसीआर का सबसे ऊँचा कीर्ति स्तंभ अब ट्रांस ¨हडन की शान
जागरण संवाददाता, वसुंधरा : वसुंधरा सेक्टर सात-आठ का चौराहा अब यहां से गुजरने वाले लोगों को सत्य,
जागरण संवाददाता, वसुंधरा :
वसुंधरा सेक्टर सात-आठ का चौराहा अब यहां से गुजरने वाले लोगों को सत्य, अ¨हसा का पाठ पढ़ाएगा। चौराहे पर रविवार को जैन धर्म के प्रतीक 21 फुट ऊंचे कीर्ति स्तंभ का लोकार्पण जैन संत उपाध्याय नयन सागर ने किया। इस स्तंभ पर पंच महाव्रत अंकित है। इतनी ऊंचाई का कीर्ति स्तंभ दिल्ली-एनसीआर में दूसरा कोई नहीं हैं। समारोह के मुख्य अतिथि राज्य मंत्री उत्तर प्रदेश राम किशोर अग्रवाल ने कहा कि भगवान महावीर की शिक्षा जीवन में सफलता के द्वार खोल देती है।
लोकार्पण समारोह में जैन संत नयन सागर ने कहा कि भारतीय संस्कृति में अ¨हसा के संस्कार है। विश्व को इस संस्कार की ओर मुड़ना चाहिए। जैन समाज ने भगवान की शिक्षाओं को मंदिर से निकाल कर चौराहे पर लाने का प्रयास किया है। इस चौराहे से जो भी गुजरेगा उसकी निगाह इन शुभ कल्याणकारी संदेशों पर पड़ेगा। कीर्ति स्तंभ का निर्माण कराने वाले बिल्डर संदीप जैन ने लोकार्पण के दौरान पुण्यार्जक के तौर पर जैन संत का सहयोग किया। श्री दिगंबर जैन मंदिर समिति वसुंधरा की ओर से आयोजित कार्यक्रम में डा. पीके जैन, पार्षद महेंद्र चौधरी, उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव नरेंद्र भारद्वाज, उप आवास आयुक्त एसवी ¨सह, केएन ¨सहल, अरुण कुमार, सीओ अतुल कुमार यादव, सुधीर जैन, अजय कुमार जैन, रमेश चंद्र जैन, समेत काफी संख्या में गणमान्य लोग मौजूद रहे। पंडित अशोक शास्त्री धीरज ने शिलापूजन विधि-विधान से कराया।
राजस्थान के 20 श्रमिकों ने एक महीने में बनाया स्तंभ :
चौराहे को भगवान महावीर का नाम देने की कवायद एक साल पूर्व वसुंधरा सेक्टर 10 स्थित श्री दिगंबर जैन मंदिर समिति की ओर से शुरू कर दी गई थी। इसके लिए नगर निगम से अनुमति मिलने के बाद चौक पर भगवान महावीर के कीर्ति स्तंभ लगाने के लिए काम शुरू किया गया था। इस काम में करीब 16 लाख रुपये खर्च हुए जिसमें छह लाख रुपये नगर निगम से मिले जबकि शेष राशि का प्रबंध जैन समाज ने किया।
राजस्थान के वंशी पहाड़पुर के 20 कारीगरों ने करीब एक महीने रात दिन काम कर में स्तंभ तैयार किया है। 21 फुट की शिला को तराश कर स्तंभ बनाया गया है।
-सुनीश जैन, प्रचार सचिव, जैन समाज, वसुंधरा
शिला की विशेषता:
शीर्ष पर 24 धर्म चक्र बनाए गए हैं। उसके नीचे स्वास्तिक का चिन्ह व उसके नीचे पंच महाव्रत यानि सत्य, अ¨हसा, अचौर्य, अपरिग्रह, ब्रहृमचर्य का संदेश अंकित है। उसके नीचे जीवों पर दया करो, अ¨हसा परमोधरम: अंकित है।
बच्चों ने प्रस्तुत किया सांस्कृतिक कार्यक्रम :
लोकार्पण के पूर्व महिला मंडल की ओर से मंगलाचरण कार्यक्रम हुआ। इसके बाद छोटे छोटे बच्चों ने डांडिया नृत्य प्रस्तुत किया। इसके बाद बच्चों ने नृत्य नाटिका प्रस्तुत की। जैन भक्तों ने भजन कीर्तन के साथ नृत्य भी किया। कार्यक्रम के दौरान चौराहे के पास ही भंडारे का आयोजन किया गया।
महावीर चौक पर हाइमास्ट लाइट लगाई जाएगी। चौक पर लगे स्तंभ की देखरेख मंदिर समिति की ओर से किया जाएगा। चौराहे का सौंदर्यीकरण किया जाएगा।
-मयंक जैन, सचिव जैन मंदिर समिति, वसुंधरा
हृीं वेदी का हुआ शिलान्यास :
श्री दिगंबर जैन मंदिर वसुंधरा सेक्टर 10 के प्रथम तल पर विधानचार्य पं. अशोकाचार्य ने मंत्रोंच्चारण के साथ हृीं वेदी का शिलान्यास कराया। इस मौके पर उपाध्याय नयन सागर ने वेदी का शिलान्यास किया। वेदी सवा सात फुट की बनेगी। इस वेदी पर अष्टधातु का कमल व उस पर 24 तीर्थंकर की मूर्तियों की स्थापना होगी।