Move to Jagran APP

पेपर व लकड़ी से बनाया जाएगा मां का दरबार

धीरेंद्र मिश्र, इंदिरापुरम : नवरात्र पर मां दुर्गा की पूजा की तैयारियां शुरू हो गई हैं। रेल विहार का

By Edited By: Published: Sat, 03 Oct 2015 06:30 PM (IST)Updated: Sat, 03 Oct 2015 06:30 PM (IST)
पेपर व लकड़ी से बनाया 
जाएगा मां का दरबार

धीरेंद्र मिश्र, इंदिरापुरम : नवरात्र पर मां दुर्गा की पूजा की तैयारियां शुरू हो गई हैं। रेल विहार कालोनी में इस बार नारी शक्ति थीम पर आधारित दुर्गा पूजा मनाने की तैयारी है। प्रतिमा से लेकर पंडाल तक को पर्यावरण को ध्यान में रखकर बनाने की तैयारी है। पंडाल बनाने के लिए कोलकाता से कारीगर बुलाए गए हैं। इस बार पंडाल को कागज व लकड़ी से तैयार किया जाएगा। प्रतिमा का निर्माण हरनंदी के जल व मिट्टी से किया जा रहा है। इसमें पीओपी का इस्तेमाल नहीं किया जा रहा है।

loksabha election banner

इंदिरापुरम के रेल विहार कालोनी में पिछले 14 वर्ष से दुर्गा पूजा का आयोजन बंगाली परिवार द्वारा किया जा रहा है। इस आयोजन में कालोनी के सभी लोग बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते हैं। इस बार भी दुर्गा पूजा का आयोजन 19 से 23 अक्टूबर तक किया जा रहा है। पांच दिनों तक चलने वाली इस पूजा में बंगाल का लोकनृत्य, बच्चों द्वारा कंपटीशन, नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन किया गया हैं।

नौ दुर्गा देवी के हाथों में होंगे गैजेट्स :

नौ दुर्गा के नौ हाथों में गैजेट्स होंगे। महिला सशक्तीकरण को दर्शाने के लिए इन नौ हाथों में मोबाइल, लैपटॉप, टैबलेट के अलावा बाजार में मौजूद अन्य गैजेट्स मौजूद रहेंगे। इससे यह दर्शाया जाएगा कि आज की नारी हर क्षेत्र में आगे हैं।

-------------------

महिला हस्तियों के लगाए जाएंगे चित्र :

पूजा पंडाल में देश की महिला हस्तियों के चित्र लगाए जाएंगे। इसमें लता मंगेश्कर, साइना नेहवाल, चंद्रा कोचर, इंद्रा, कल्पना चावला समेत अन्य महिलाओ के चित्र शामिल होंगे।

दुर्गा पूजा की तैयारियां शुरू हो गई हैं। पर्यावरण को ध्यान में रखकर पंडाल व प्रतिमा का निर्माण कराया जा रहा है। महिला सशक्तीकरण थीम पर आधारित दुर्गा पूजा लोगों के लिए आकर्षण का थीम रहेगी। प्रतिमा का निर्माण हरनंदी के निकट अर्थला के कुम्हार कर रहे हैं। प्लास्टर ऑप पेरिस की बजाया मिट्टी से प्रतिमा तैयार कराई जा रही है। इसके अलावा प्राकृतिक रंगो का इस्तेमाल कराया जा रहा है। पंडाल में भी कागज व प्लाइवुड का इस्तेमाल किया जाएगा। पूजा के आयोजन में असित मुखर्जी, शिव कुमार दत्ता, अंजन दास, सुदीप घोषाल समेत अन्य कालोनीवासी प्रमुख रूप से सहयोग कर रहे हैं।

-विजय मोहन, अध्यक्ष, श्री दुर्गा पूजा समिति रेल विहार, इंदिरापुरम


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.