ससुराल वालों व पति पर मारपीट का आरोप
जागरण संवाददाता, साहिबाबाद : साहिबाबाद में रहने वाली एक महिला ने अपने पति और ससुराल वालों पर गंभी
जागरण संवाददाता, साहिबाबाद :
साहिबाबाद में रहने वाली एक महिला ने अपने पति और ससुराल वालों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। महिला की शादी को छह साल हुए हैं और उनका एक बेटा भी है। पुलिस शिकायत लेकर जांच कर रही है।
राज बाग कालोनी की रहने वाली सुमन की छह साल पहले गुजरात में एक युवक से शादी हुई थी। शादी के बाद वह गुजरात चली गई। सुमन का आरोप है कि गुजरात पहुंचने के बाद से ही उसके ससुराल वालों ने उसे तंग करना शुरू कर दिया। वहां पति व जेठ उससे मारपीट करने लगे। उसने सोचा कि सबकुछ ठीक हो जाएगा। शादी के एक साल बाद सुमन को एक बेटा हुआ। मगर ससुरालियों का सितम कम नहीं हुआ। दो साल बीत गए। और सुमन अपने पति से तलाक लेकर वापस साहिबाबाद आकर रहने लगी। आरोप है कि कुछ ही दिनों बाद उनका पति साहिबाबाद आया और घर वालों का दिल जीतने में लग गया। उसने सुमन के पिता और माता पर अपना झूठा प्यार दिखाकर विश्वास दिलाया। सुमन का आरोप है कि जेठ और ससुर छेड़छाड़ करते थे। शुक्रवार को सुमन साहिबाबाद थाने पहुंची और पुलिस को मामले की जानकारी दी। सुमन से पुलिसकर्मियों ने उनकी आइडी प्रूफ लाने की बात कही है। जिसके बाद ही वह एफआइआर दर्ज करेंगे।