Move to Jagran APP

सांप के काटने से किशोर की मौत

संवाद सहयोगी, लोनी : लक्ष्मी इंक्लेव कालोनी में सांप के काटने से एक किशोर की मौत हो गई। घटना शनिवा

By Edited By: Published: Sun, 30 Aug 2015 09:04 PM (IST)Updated: Sun, 30 Aug 2015 09:04 PM (IST)
सांप के काटने से किशोर  की मौत

संवाद सहयोगी, लोनी :

loksabha election banner

लक्ष्मी इंक्लेव कालोनी में सांप के काटने से एक किशोर की मौत हो गई। घटना शनिवार रात की है। हर्षित 15 शनिवार की रात घर के अंदर सो रहा था। तभी सांप ने उसकी गर्दन पर काट लिया। उसने सांप को पकड़ लिया। चिल्लाने की आवाज सुनकर परिवार के लोग जाग गए। लोगों ने सांप को पीट-पीट कर मार दिया। इसके बाद हर्षित को जीटीबी अस्पताल ले जाया गया जहां सुबह पांच बजे उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

----------

बकाया नहीं मिलने से नाराज किसान गन्ना आयुक्त का करेंगे घेराव

संवाद सहयोगी, लोनी : रविवार दोपहर दिल्ली-सहारनपुर मार्ग पर स्थित एक डायग्नोस्टिक सेंटर पर आयोजित वार्ता में भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष राजा वर्मा ने कहा कि हाई कोर्ट के आदेश के बावजूद गन्ना मिल मालिक किसानों का गन्ने का बकाया करोड़ों रुपये नहीं दे रहे हैं। इससे किसानों की हालत दयनीय होती जा रही है। उन्होंने प्रदेश सरकार पर मिल मालिकों से मिली-भगत का आरोप लगाया। इसी कारण मिल मालिकों के खिलाफ कोई कार्रवाई नही हो पा रही है। प्रदेश सरकार को किसान विरोधी बताया है।

वर्मा ने कहा कि किसानों के बकाया गन्ना भुगतान की मांग को लेकर 10 सितम्बर को लखनऊ में गन्ना आयुक्त का किसान मोर्चा के कार्यकर्ताओं द्वारा घेराव किया जाएगा। कार्यकर्ताओ से लखनऊ पहुचने का भी आह्वान किया। वर्ष 2017 में होने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारियों में कार्यकर्ताओं को अभी से जुट जाने की सलाह दी। इस मौके पर जिलाध्यक्ष नंदकिशोर गुर्जर, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष डा विनोद बंसल, पूर्व जिलाध्यक्ष डा प्रमेद्र सिंह, बॉबी त्यागी, राजीव पाहिवाल, ओंकार त्यागी, आदि मौजूद रहे। लोनी बार्डर पर नगर पालिका अध्यक्ष मनोज धामा ने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ राजा वर्मा का भव्य स्वागत किया। इसके बाद राजा वर्मा ने बलरामनगर मे भाजपा कार्यालय का फीता काटकर उद्घाटन भी किया। यहां पर भी कार्यकर्ताओ द्वारा फूलमाला पहनाकर स्वागत किया गया। इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष मनोज धामा, जिलाध्यक्ष नंदकिशोर गुर्जर के अलावा खारी, अमर सिह मालान, रामकुमार त्यागी, सभासद सत्ते पंडित, बबलू शर्मा व अनूप बैंसला, हरिओम गुप्ता, चैनपाल गुर्जर आदि मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.