Move to Jagran APP

आने वाले हैंअच्छे दिन

जागरण संवाददाता,गाजियाबाद जल्द ही श्रमिकों के अच्छे दिन आने वाले हैं। राज्य सरकार शीघ्र ही श्रमिको

By Edited By: Published: Sat, 23 May 2015 06:16 PM (IST)Updated: Sun, 24 May 2015 05:04 AM (IST)
आने वाले हैंअच्छे दिन

जागरण संवाददाता,गाजियाबाद

loksabha election banner

जल्द ही श्रमिकों के अच्छे दिन आने वाले हैं। राज्य सरकार शीघ्र ही श्रमिकों के हित के लिए विभिन्न योजनाओं की घोषणाएं करने वाली हैं। इसके अलावा बीड़ी मजदूरों को स्थाई आवास दिलाया जाएगा। सरकार द्वारा कोशिश की जा रही है कि श्रमिकों और उद्योगों का पलायन रोका जाए। यह विचार केंद्रीय श्रम राज्य मंत्री बंगारू दत्तात्रेय ने व्यक्त किए। भारतीय मजदूर संघ द्वारा आयोजित त्रिवार्षिक अधिवेशन में बंगारू बतौर मुख्य अतिथि श्रमिकों की स्थिति और उनके लिए आने वाली आगामी योजनाओं के बारे में अपने विचार व्यक्त कर रहे थे।

शनिवार को नेहरूनगर स्थित सरस्वती शिशु मंदिर में आयोजित 33वें अधिवेशन में बंगारू दत्तात्रेय ने कहा कि असंगठित मजदूरों को संगठित करने पर जोर दिया जा रहा है। आशाएं, आगंनबाड़ी कार्यकर्ताओं की स्थिति को भी सुधारा जाएगा। इसके अलावा बीड़ी मजदूरों के पास स्थाई आवास की दिक्कत होती है। पहले तो इन मजदूरों को चिह्नित किया जाएगा फिर इन्हें स्थाई आवास दिलाया जाएगा। जो शुगर मिल बंद हो गई है, या जिन मिल, कारखानों में मजदूरों को वेतन कम दिया जा रहा है, बंद पड़ी मिलों में मजदूरों के लंबित वेतन को दिलवाया जाएगा। बंगारू ने कंस्ट्रक्शन वर्कर की स्थिति को बहुत निराशाजनक बताया। उन्होंने घोषणा की जल्द ही श्रमिकों की सामाजिक सुरक्षा के लिए यूनियन कार्ड बनाया जाएगा, जिसके कई फायदे श्रमिकों को होंगे। ट्रेड यूनियन को मजबूत करने पर उन्होंने जोर दिया।

संघ के राष्ट्रीय संगठन मंत्री कृष्ण चंद मिश्रा ने भी श्रमिकों के साथ हो रहे अन्याय को पुरजोर से उठाया। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार, केंद्र सरकार द्वारा बनाए गए श्रम कानूनों, विभिन्न योजनओं को मजदूरों तक पहुंचाने, संविदा श्रमिकों, दिहाड़ी व ग्रामीण मजदूरों को न्याय दिलाने के लिए विशेष अभियान चलाए जाने की आवश्यकता है। इस मौके पर जयंती लाल, सुखदेव, जगदीश, बिजेंद्र कुमार मौजूद थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.