दहेज लोभियों ने घर से निकाला
जासं, वसुंधरा : सेक्टर-10 बी में एक महिला के साथ मारपीट करने का मामला सामने आया है। महिला के मायके व
जासं, वसुंधरा : सेक्टर-10 बी में एक महिला के साथ मारपीट करने का मामला सामने आया है। महिला के मायके वालों ने उसके ससुराल वालों पर दहेज उत्पीड़न का आरोप लगाया है। पीड़िता के मायके वाले शुक्रवार को इंदिरापुरम थाने पहुंचे और शिकायत दी। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
वसुंधरा सेक्टर-10बी में रहने वाले भानू प्रताप नारायण राय ने बताया कि उनकी बेटी नम्रता राय की शादी वर्ष 2008 में फरीदाबाबाद के एक लड़के से हुई थी। शादी के बाद से दहेज की मांग को लेकर ससुराल वालों ने नम्रता को परेशान करना शुरू कर दिया। मारपीट कर उसे मायके भेजते रहे। उन्होंने बताया कि 20 मई को नम्रता के ससुराल वालों ने उसे मारपीट कर उसे घर से निकाल दिया, जिसके बाद वह मायके वसुंधरा चली आई। अब परिजनों ने पुलिस को शिकायत दी है।