Move to Jagran APP

सड़क निर्माण में घटिया सामग्री के विरोध में प्रदर्शन

जागरण संवाददाता, शालीमार गार्डन : गणेशपुरी के ई-ब्लॉक में बन रही सड़क में घटिया सामग्री के इस्तेमाल क

By Edited By: Published: Wed, 29 Apr 2015 12:59 AM (IST)Updated: Wed, 29 Apr 2015 05:11 AM (IST)
सड़क निर्माण में घटिया सामग्री के विरोध में प्रदर्शन

जागरण संवाददाता, शालीमार गार्डन : गणेशपुरी के ई-ब्लॉक में बन रही सड़क में घटिया सामग्री के इस्तेमाल का आरोप लगाते हुए कालोनीवासियों ने विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान पहुंचे नगर निगम के अवर अभियंता ने दावा किया कि निर्माण सामग्री में कोई गड़बड़ी नहीं है।

prime article banner

मानक के अनुरूप पत्थर न डालने का आरोप

गणेशपुरी सुधार समिति के बैनर तले हुए प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे पूर्व पार्षद पप्पू पहलवान ने कहा कि वार्ड संख्या- 69 के गणेशपुरी के ई-ब्लाक में नगर निगम करीब तीन सौ मीटर काली सड़क का निर्माण करा रहा है। ठेकेदार ने सड़क के निर्माण के लिए गिट्टी डाल दी है, लेकिन गिट्टी मानक के अनुरूप नहीं है। बड़ी साइज की गिट्टी डालने की बजाय छोटी-छोटी गिट्टी डाली जा रही है। कुछ दूरी पर तो पक्का पत्थर डाल कर खानापूर्ति कर दी गई है। शेष में कच्चा पत्थर डाला गया है। रोलर से पत्थरों की सही ढंग से कुटाई भी नहीं कराई जा रही है। 15 फीट चौड़ी सड़क का निर्माण मात्र 12 फीट में कराया जा रहा है। पूर्व पार्षद पप्पू पहलवान ने कहा कि सड़क के दोनों किनारे मकानों के सामने बने रैंप को अवैध तरीके से तोड़ दिया गया है। घरों में रहने वाले लोगों का निकलना दूभर हो रहा है। समिति के अध्यक्ष मनीराम रोसा ने कहा कि कॉलोनी में लगाई जा रही इंटरला¨कग टाइल्स की क्वालिटी बेहद घटिया है। इन सभी की शिकायत महापौर और नगर निगम के उच्चाधिकारियों को दे दी गई है। यदि निर्माण कार्य संतोषजनक नहीं हुआ तो नगर निगम का घेराव किया जाएगा।

प्रदर्शन में सांझा प्रयास के संयोजक जुगल किशोर, राम निवास बंसल, विशन स्वरूप शर्मा, ओम प्रकाश मास्टर, अशोक भाटी, श्याम बाबू, सुरेश ¨सह, अजीत गुप्त, शकील अहमद, महीपाल ¨सह, बलराज, सोनू राजपूत, केएल कपूर, महेंद्र शर्मा, जगदीश मंडल, अनिल शर्मा, ओपी राजपूत, विकास अंतल, अनिल, मनोज राघव, प्रमोद जोशी, नंदन कर्ण, एके कोटेदार, राहुल शर्मा आदि प्रमुख रूप से शामिल रहे।

बोले अधिकारी

प्रदर्शन की जानकारी होने पर वहां पहुंचकर निर्माण सामग्री की जांच की। निर्माण सामग्री सही पाई गई। पत्थर भी कच्चा व पक्का होता है, यह आज पहली बार सुन रहा हूं। लोगों ने अवैध रूप से घरों के सामने रैंप बना रखा है। उन्हें अभियान चला कर तोड़ा जाएगा। सड़क का निर्माण निर्बाध रूप से चलता रहेगा।

- संजय गंगवार, अवर अभियंता, नगर निगम।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.