छेड़छाड़ के विरोध पर किया घायल
संवाद सहयोगी, मुरादनगर : थाना क्षेत्र के एक गाव में छेड़छाड़ का विरोध करने पर महिला को धारदार हथिया
By Edited By: Published: Tue, 28 Apr 2015 09:12 PM (IST)Updated: Tue, 28 Apr 2015 09:12 PM (IST)
संवाद सहयोगी, मुरादनगर :
थाना क्षेत्र के एक गाव में छेड़छाड़ का विरोध करने पर महिला को धारदार हथियार मारकर घायल करने का मामला सामने आया है। पीड़िता ने अपने देवर को नामजद करते हुए थाने में तहरीर दी है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
एक गांव निवासी महिला(26) सोमवार को अपने मकान पर अकेली थी। इसी दौरान उसके देवर ने महिला के साथ छेड़छाड़ शुरू कर दी। विरोध करने पर युवक ने महिला के साथ मारपीट की। किसी तरह अपनी जान बचाकर पीड़िता थाने पहुंची और अपने देवर पर अवैध संबंध बनाने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें