आनंद प्रकाश को उद्योग मंच के अध्यक्ष की जिम्मेदारी
जागरण संवाददाता, गाजियाबाद। महानगर उद्योग व्यापार मंडल द्वारा उद्योगपति आनंद प्रकाश को उद्योग मंच के
जागरण संवाददाता, गाजियाबाद। महानगर उद्योग व्यापार मंडल द्वारा उद्योगपति आनंद प्रकाश को उद्योग मंच के अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है। शनिवार को चौधरी मोड़ स्थित एक होटल में मंडल के पदाधिकारियों ने उनके नाम की घोषणा की।
जिलाध्यक्ष रामकिशोर अग्रवाल ने बताया कि व्यापारियों के हितों को सुरक्षित रखने के लिए संगठन का मजबूत होना आवश्यक है। महानगर अध्यक्ष गोपीचंद ने कहा कि आनंद प्रकाश पिछले कई वर्षो से सामाजिक स्तर पर व्यापारियों का साथ दे रहे हैं। संगठन के अनुरोध पर उन्होंने उद्योग मंच के अध्यक्ष के लिए अपनी सहमति दे दी। महामंत्री अशोक चावला ने बताया कि व्यापार मंडल व्यापारियों के हितों की रक्षा के लिए तत्पर है। प्रदेश सरकार से व्यापारियों की सुरक्षा के लिए आवाज उठाई जाती हैं। संगठन अपने स्तर पर भी व्यापारियों की समस्याओं के निदान के लिए आगे रहता है। इस मौके पर जिला महामंत्री ब्रजमोहन सिंघल, सुनील गोयल, पवन शर्मा, जय कुमार, मोहित चावला, युवा संगठन के जिलाध्यक्ष धनेश सिंघल, युवा नगर अध्यक्ष मनोज गर्ग, राजदेव त्यागी, अभिषेक गर्ग, पंकज गुप्ता, राकेश स्वामी, अनुराग गर्ग, महेंद्र यादव, अमित मदान, हर्ष बत्रा, अरूण कक्कड़, सुनील गुप्ता, वासिम अली, सुभाष जैन आदि मौजूद रहे।