Move to Jagran APP

भगवान परशुराम जयंती मनाई

संवाद सहयोगी, लोनी : मंगलवार को अखिल भारतीय त्यागी भूमिहार ब्राह्मण संघ के तत्वावधान में ट्रोनिका सि

By Edited By: Published: Tue, 21 Apr 2015 06:31 PM (IST)Updated: Tue, 21 Apr 2015 06:31 PM (IST)
भगवान परशुराम जयंती मनाई

संवाद सहयोगी, लोनी : मंगलवार को अखिल भारतीय त्यागी भूमिहार ब्राह्मण संघ के तत्वावधान में ट्रोनिका सिटी में आयोजित समारोह में भगवान परशुराम जंयती का आयोजन किया गया। इस मौके पर मुख्य वक्ता प्रदेश के पूर्व गृह व शिक्षामंत्री बालेश्वर त्यागी ने कहा कि हमें जीवन में भगवान परशुराम के आदर्शो का पालन करना चाहिए। उन्होंने समाज के लोगों से संगठित होकर समाज में फैली कुरीतियों को समाप्त करने का आह्वान किया। मुख्य अतिथि राष्ट्रीय सैनिक संस्था के अध्यक्ष व वीर चक्र से सम्मानित कर्नल तेजेंद्र पाल सिंह त्यागी ने कहा कि भगवान परशुराम महान पुरुष थे। उन्होंने कहा कि देश के लोगों को मिलजुल कर व संगठित होकर रहना चाहिए तभी देश की ताकत का एहसास हो सकेगा। समारोह में शिक्षाविद् व समाज सेवी जयप्रकाश शर्मा, संघ के राष्ट्रीय संरक्षक ओंकार त्यागी, अध्यक्ष राम कुमार त्यागी, उपाध्यक्ष राजीव त्यागी, महामंत्री अरविंद त्यागी, हरियाणा के अध्यक्ष कृष्ण गोपाल त्यागी, मध्यप्रदेश के प्रभारी अनिल भारती ने भी विचार व्यक्त किए। इस अवसर पर महामण्डलेश्वर भैयादास महाराज, भाजपा युवा मोर्चा के महानगर अध्यक्ष अजय त्यागी, केंद्रीय गृह मंत्रालय सलाहकार समिति के सदस्य प्रवीण त्यागी, उमेश त्यागी, ड़ा. तुही राम त्यागी, ओमदत्त त्यागी, मागे राम त्यागी, इन्द्रजीत त्यागी भी लोग मौजूद रहे। उधर चिरौड़ी मंडी में भी एक कार्यक्रम में भगवान परशुराम जंयती मनाई गई। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष नंदकिशोर गुर्जर, कैप्टन राजाराम, नवीन, जय भगवान, राजीव शर्मा, खजान शर्मा, सुंदर शर्मा, लाला गंगाराम, सेवा शर्मा आदि मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.