पांच हजार का इनामी गिरफ्तार
संस, लोनी : पुलिस ने दहेज हत्या के मामले में वाछित चल रहे पांच हजार के इनामी को सोमवार को गिरफ्तार क
By Edited By: Published: Mon, 26 Jan 2015 06:20 PM (IST)Updated: Mon, 26 Jan 2015 06:20 PM (IST)
संस, लोनी : पुलिस ने दहेज हत्या के मामले में वाछित चल रहे पांच हजार के इनामी को सोमवार को गिरफ्तार किया है।
ट्रोनिका सिटी थाना प्रभारी आरपी तोमर ने बताया कि वर्ष 2009 में सरला विहार कालोनी में हुई शाजिया नामक महिला की मौत के मामले में दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कराया गया था। इस मामले में शाजिया के परिजनों ने उसके देवर हसनैन को नामजद कराया था। तब से हसनैन फरार चल रहा था। उस पर पांच हजार का इनाम घोषित किया गया था। पुलिस ने सोमवार को उसे चमन विहार पुस्ता के पास से गिरफ्तार कर लिया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें