Move to Jagran APP

पार्टी की रीढ़ होते हैं कार्यकर्ता : नीरज

जागरण संवाददाता, शालीमार गार्डन : लोकसभा चुनाव में परचम लहराने के बाद अब विधानसभा चुनाव में सफलता

By Edited By: Published: Sun, 25 Jan 2015 07:43 PM (IST)Updated: Mon, 26 Jan 2015 05:31 AM (IST)
पार्टी की रीढ़ होते हैं कार्यकर्ता : नीरज

जागरण संवाददाता, शालीमार गार्डन :

loksabha election banner

लोकसभा चुनाव में परचम लहराने के बाद अब विधानसभा चुनाव में सफलता के लिए भाजपाइयों ने कसरत शुरू कर दी है। कार्यकर्ताओं के जोश को दोगुना करने के लिए उन्हें सम्मानित करने का सिलसिला शुरू हो गया है। रविवार को शालीमार गार्डन एक्सटेंशन वन में भाजपा कार्यकर्ता सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि भाजपा नेता नीरज ¨सह ने कहा कि कार्यकर्ता किसी भी संगठन की रीढ़ होते हैं। कार्यकर्ता जितने मजबूत होंगे उतनी मजबूत पार्टी होगी।

उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं पर हमें गर्व है। कार्यकर्ताओं के जोश के चलते लोकसभा चुनाव में भारी जीत मिली है। इस जोश को बनाए रखना है। इसी जोश के साथ आगामी विधानसभा चुनाव में कार्यकर्ताओं को जुटना है। इसके लिए अभी से ही तैयार हो जाना है। इस मौके पर पार्टी कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया गया। साथ ही समाज में उत्कृष्ट कार्य करने वाले सामाजिक कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया गया। सम्मानित होने वाले लोगों में आरटीआइ कार्यकर्ता राजीव शर्मा, सरदार गुरुदेव ¨सह, प्यारेलाल पाल, विनेश कौशिक, सुरेश जैन, एचके जायसवाल, पीएल मट्टू, राज जैन, उपमा शर्मा, पूनम कौशिक, अनीता शर्मा, रूबी अग्रवाल, स्नेहलमा समेत अन्य शामिल हैं। कार्यक्रम का संचालन भाजपा महानगर महामंत्री संजीव शर्मा व पप्पू पहलवान ने किया। कार्यक्रम से पूर्व रोज पार्क एसोसिएशन के बच्चों ने स्वच्छता अभियान को लेकर लघु नाटिका प्रस्तुत की। कार्यक्रम की अध्यक्षता ओपी आध्वानी ने की। मनोज धामा, राजेश्वर प्रसाद, पार्षद विनोद शर्मा, राहुल शर्मा, देवेंद्र भाटी, जीएल मित्तल, दीपक राघव समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.