Move to Jagran APP

315 लोगों ने लिया देह दान का संकल्प

जागरण संवाददाता, वसुंधरा रविवार को 315 लोगों ने देह और 203 लोगों ने बोन मैरो को समाजहित में दान कर

By Edited By: Published: Sun, 30 Nov 2014 07:20 PM (IST)Updated: Sun, 30 Nov 2014 07:20 PM (IST)
315 लोगों ने लिया देह दान का संकल्प

जागरण संवाददाता, वसुंधरा

loksabha election banner

रविवार को 315 लोगों ने देह और 203 लोगों ने बोन मैरो को समाजहित में दान करने का संकल्प लिया। इसी के साथ मेवाड़ ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशसके एक हजार बच्चे बोन मैरो को दान करने का संकल्प लिया है, जिसे 23 जनवरी को नेताजी सुभाष जयंती पर किया जाएगा। पूरा कार्यक्रम वसुंधरा स्थित मेवाड़ ऑडिटोरियम में दधीचि देह दान समिति व मेवाड़ ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशस की ओर से आयोजित हुआ।

एम्स के डॉक्टरों की टीम ने बोन मैरो दान करने का संकल्प लेने वाले लोगों के रक्त के नमूने लिए। देह दान उत्सव में एम्स के रिसर्च डीन डॉ. नरेंद्र मेहरा ने बताया कि बोन मैरो दान करने वाले लोगों की भारत में संख्या तीन हजार है। सवा लाख बोन मैरो हर साल चाहिए लेकिन केवल 500 बोन मैरो ही ट्रास प्लाट हो पाती हैं। ऐसे में बोन मैरो डोनर पूल बनाया गया है। कोशिश चल रही है कि बोन मैरो दानदाताओं की संख्या जागरूकता कार्यक्त्रमों के जरिये बढ़ाई जाए। विशिष्ट अतिथि जैन साध्वी समता ने कहा कि समाज की सोच को बदलना जरूरी है। रूढ़ी परंपरा से हटकर लोगों को देह दान करने का संकल्प लेना चाहिए। दधीचि देह दान समिति के अध्यक्ष आलोक कुमार ने कहा कि देह दान अमरता की खोज है। मेवाड़ चेयरमैन डा. अशोक कुमार गदिया ने कहा कि देह दान जीवन ही नहीं, मृत्यु को भी सार्थक करने का पुण्य कार्य है। मेवाड़ हर साल दो बार सुभाष व भगत सिंह जयंती पर रक्तदान शिविर का आयोजन करता है, जो एक हजार विद्यार्थी बोन मैरो दान करने का संकल्प लेंगे, इनमें से 500 छात्र जम्मू कश्मीर के होंगे।

इससे पूर्व कार्यक्त्रम की शुरुआत ऋषि दधीचि व भारत माता के चित्र पर पुष्प अर्पित करने के बाद दीप जलाकर हुई। नूतन विद्या मंदिर के बच्चों ने वंदे मातरम् गीत गाया। इसके बाद देहदानियों के परिवारों का स्वागत किया गया, साथ ही उन्हें स्मृति चिह्न देकर सम्मानित भी किया गया। कविता गोयल ने कविता पाठ किया। ट्रास हिंडन क्षेत्र में अधिकाश लोगों को प्रेरित करने वाले शिव प्रताप को विशेष रूप से सम्मानित किया गया। उन्होंने देह दान कार्य को जीवन के साथ भी और जीवन के बाद भी कहा। इसी प्रकार देह दान संकल्पित माता-पिता के संकल्प को पूरा करने का वर्णन उनके पुत्र रोहित नाथ ने किया। कार्यक्त्रम का सफल संचालन दधीचि देहदान समिति के उपाध्यक्ष डॉ. विशाल चढ्डा ने किया। अशोकराय के भजन पसंद किए गए। कार्यक्त्रम में भारत विकास परिषद वसुंधरा के अलावा अनेक स्थानीय संस्थाओं का सहयोग रहा। इस मौके पर यादव जी देशमुख, श्याम मोहन, राकेश कुमार अग्रवाल, मदन खन्ना, अविनाश वर्मा आदि मौजूद थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.