केक काटकर मनाया मुलायम का जन्मदिन
जागरण संवाददाता, साहिबाबाद : समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव का 75वा
जागरण संवाददाता, साहिबाबाद : समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव का 75वा जन्मदिन शनिवार को सपा महिला सभा द्वारा केक काटकर मनाया गया। महिला कार्यकर्ताओं ने लड्डू वितरित कर खुशी का इजहार किया। साहिबाबाद की राजीव कालोनी में आयोजित कार्यक्रम में महिला आयोग की सदस्य राजदेवी चौधरी व सपा महानगर महिला सभा की अध्यक्ष योगेश्वरी गुर्जर ने केक काटकर मुलायम सिंह की लंबी उम्र की कामना की। राजदेवी ने कहा कि मुलायम सिंह व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने जो काम प्रदेश के लिए किया है, वह अभी तक किसी ने नहीं किया है। प्रदेश तरक्की की राह पर चल पड़ा है। इस मौके पर मीना देवी, किरण कालिया, परवीन्र, मोहसिन, चमेाली, कमला मुन्नी समेत दर्जनों की संख में महिला कार्यकर्ता मौूजद रही। देर शाम तक नृत्य व संगीत का कार्यक्रम चलता रहा।
लोनी में मुलायम सिंह यादव का जन्मदिन पार्टी कार्यकर्ताओं ने हर्षोल्लास के साथ मनाया और उनकी लंबी उम्र की कामना की। बागपत के पूर्व जिलाध्यक्ष व वरिष्ठ नेता ईश्वर मावी ने शनिवार सुबह पहले अपने टीला शहवाजपुर गाव स्थित आवास पर हवन पूजन कराया। इस दौरान पार्टी अध्यक्ष की लंबी उम्र की कामना की गई। इसके बाद क्षेत्र के मावी, राघव, ओमसाई व राज अस्पताल में मरीजों को फल वितरित किए। इस अवसर पर प्रवेश बैसोया, सोहनपाल,डा.सलीम, बेगराज सभासद, राजू नागर, जितेंद्र भाटी, दिनेश नागर, मो. आमिर भाई, लियाकत खा पूर्व सभासद, गुलजार अल्वी, रईस सभासद, रितेश मावी, अशोक भाटी आदि सपाई मौजूद रहे। राजीव गार्डन कालोनी में एक विचार गोष्ठी का भी आयोजन किया गया। उधर असद अली मुखिया ने पार्टीजनों के साथ कैंप कार्यालय पर केक काटकर व मिठाई बाटकर राष्ट्रीय अध्यक्ष का जन्मदिन मनाया।
इस अवसर पर जाहिद अली, इंतजार मलिक, रौशन चाद, रजिया प्रधानी, गुलफाम शाह, कमरूददीन सैफी आदि मौजूद रहे।
मुलायम सिंह यादव यूथ ब्रिगेड के विधानसभा अध्यक्ष कमल शर्मा ने भी राजीव गार्डन कालोनी में पार्टी अध्यक्ष का जन्मदिन हर्षोल्लास के साथ मनाया। इस अवसर पर राजकुमार गौड़, अरून शर्मा, दीपक मावी, अजय चौधरी, संजय पहलवान मौजूद रहे। वरिष्ठ नेता गुलफाम सैफी ने भी राष्ट्रीय अध्यक्ष का जन्मदिवस मनाया। उनके साथ साबूददीन, रिहान अहमद, डा. नूरहसन आदि रहे।