संजय सिंह बने एसपी ग्रामीण
जासं, गाजियाबाद : गाजियाबाद में पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के पद पर लंबी पारी खेलने वाले जगदीश शर्मा का त
जासं, गाजियाबाद : गाजियाबाद में पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के पद पर लंबी पारी खेलने वाले जगदीश शर्मा का तबादला हो गया है। उनके स्थान पर नई तैनाती संजय सिंह को दी गई है। वहीं एसपी क्राइम के पद पर रामाभिलाष त्रिपाठी की वापसी हो गई है, पूर्व में उनका तबादला सहारनपुर हो गया था।
एसपी ग्रामीण जगदीश शर्मा की यह गाजियाबाद में दूसरी पारी थी। वह यहां 2012 की शुरुआत में आए थे। इससे पहले भी वह गाजियाबाद के एसपी ग्रामीण रह चुके हैं। शासन द्वारा उनकी तैनाती अलीगढ़ एसपी सिटी के पद पर कर दी गई है। बुलंदशहर के एसपी क्राइम संजय सिंह को गाजियाबाद का नया एसपी ग्रामीण बनाया गया है। वहीं रामाभिलाष त्रिपाठी की एसपी क्राइम के पद पर वापसी हो गई है। पूर्व में उनका तबादला सहारनपुर में एसपी यातायात के पद पर कर दिया गया था।