तीन वाहनों की भिडं़त में चार घायल, भीषण जाम
संवाद सहयोगी, मुरादनगर : शुक्रवार सुबह एनएच-58 पर उखलारसी गाव के सामने तीन वाहनों की जबरदस्त भिड़ंत ह
संवाद सहयोगी, मुरादनगर : शुक्रवार सुबह एनएच-58 पर उखलारसी गाव के सामने तीन वाहनों की जबरदस्त भिड़ंत हुई। जिसमें चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना के बाद हाइवे पर भीषण जाम लग गया। जिससे वाहन चालकों को भारी परेशानी हुई। पुलिस दोपहर तक यातायात को सुचारु करने के लिए लिए मशक्कत करती रही।
बुलंदशहर के अगौता निवासी वाहिद शुक्रवार को ट्रक में रेत लेकर मेरठ से गाजियाबाद जा रहा था। जब वह एनएच-58 पर उखलारसी गाव सामने पहुंचा। उसके आगे भारी वाहन गाजियाबाद की ओर जा रहा था। जिससे वह आगे निकलने की कोशिश कर रहा था। इसी दौरान पेट्रोल पंप के सामने बने कट से विपरीत दिशा में आ गया। उसके पीछे एक छोटा मालवाहक वाहन भी चल रहा था। उसका चालक ट्रक को ओवरटेक कर आगे निकल रहा था। इसी बीच गाजियाबाद की और से लोहे से भरा कंटेनर तेज गति में आया और छोटा मालवाहक वाहन दोनों वाहनों के बीच फंसकर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। दुर्घटना इतनी जबरदस्त थी कि ट्रक और कंटेनर का अगला हिस्सा भी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। इस हादसे में छोटा मालवाहक सवार मिशनगढ़ी निवासी अनुज कुमार, गुडडुदीन व विनोद समेत कंटेनर चालक बदायूं के सहसवान निवासी नन्हे खान भी गंभीर रूप से घायल हो गए। तीनों वाहन सड़क पर बीचोबीच खड़े हो गए। जिससे वाहनों की रफ्तार पर भी ब्रेक लग गया। गाजियाबाद की ओर से आने वाले वाहनों की लाइन सैंथली गेट तक पहुंच गई। पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को क्रेन की मदद से एक तरफ कराया। करीब दो घटे से अधिक चली मशक्कत के दौरान हाइवे पर दोनों और वाहनों की लंबी कतारें लग गई। चार घटे से अधिक चले जाम में लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। थाना प्रभारी आरपी शर्मा ने बताया कि विपरीत दिशा में आ रहे ट्रक चालक वाहिद को हिरासत में ले लिया गया है। हादसे में घायल चार लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।