गोहत्या रोकने के लिए महिलाओं ने निकाली रैली
जागरण संवाददाता, गाजियाबाद : गोहत्या रोकने और गोवंश को बचाने के लिए महिला उत्थान मंडल के नेतृत्व म
जागरण संवाददाता, गाजियाबाद :
गोहत्या रोकने और गोवंश को बचाने के लिए महिला उत्थान मंडल के नेतृत्व में महिलाओं ने शुक्रवार को रैली निकाली। रैली के बाद महिलाओं ने राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा।
शुक्रवार सुबह दस बजे महिलाएं घंटाघर रामलीला मैदान में एकत्रित हुईं। रामलीला मैदान से कलक्ट्रेट तक रैली निकाल कर गोवंश बचाने के लिए लोगों से जागरूक होने की अपील की। महिला उत्थान मंडल के अध्यक्ष रेनू शर्मा ने बताया कि गाय सिर्फ दूध हीं नहीं देती बल्कि वह हिंदू धर्म की प्रतीक है। कानून होने के बावजूद गोहत्या पर रोक नहीं लग रही। सरकार को इसे रोकने के लिए कठोर कार्रवाई करनी चाहिए। उत्थान मंडल के मीडिया प्रभारी पवन झा ने बताया कि गोवंश की सुरक्षा और गोमांस के निर्यात पर प्रतिबंध लगाने के लिए जन जागरूकता जरूरी है। इसी उद्देश्य से रैली निकाली गई। ज्ञापन सौंपने वालों में रीता, रमा शर्मा, मंजू रावत, रमेश शर्मा, सुमन यादव, लक्ष्मी गोसांई, दीपमाल, शबरी सहित काफी संख्या में महिलाएं शामिल थीं।