पीएसी व महिला कास्टेबलों की रहेगी तैनाती
जागरण संवाददाता, इंदिरापुरम : छठ पूजन के दौरान घाटों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम रहेंगे। साहिबाबाद
जागरण संवाददाता, इंदिरापुरम :
छठ पूजन के दौरान घाटों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम रहेंगे। साहिबाबाद- इंदिरापुरम क्षेत्र में आने वाले हिंडन छठ घाटों पर पुलिस के अलावा पीएसी के सशस्त्र जवान तैनात रहेंगे। महिलाओं के साथ कोई अभद्रता न हो इसके लिए महिला दरोगा, सिपाही व सादे कपड़ों में भी महिलाएं रहेंगी। भीड़भाड़ होने पर जाम नहीं लगे इसके लिए यातायात पुलिस ने तैयारी शुरू कर दी है। शुक्रवार को यातायात अधीक्षक अमर सिंह व निरीक्षक अनिल यादव ने छठ पूजा के लिए यातायात व्यवस्था का जायजा लिया।
महिला सुरक्षा पर विशेष इंतजाम
एओ इंदिरापुरम हरि दयाल यादव ने बताया है कि महिलाओं की सुरक्षा को लेकर विशेष ध्यान दिया जाएगा। थाना व चौकी पुलिस के साथ ही आला अधिकारी भी औचक जाच करेंगे। सुरक्षा की दृष्टि से छठ घाटों पर दस दरोगा, दस हैड कास्टेबल, 50 सिपाही, दस होम गार्ड, तीन महिला दरोगा, 15 महिला सिपाही, एक प्लाटून पीएसी के जवान, दमकल की एक गाड़ी, टीयर गैस स्कवायड की रिजर्व टीम रहेगी। इसी के साथ स्थानीय इंटेलीजेंस की टीमें 28 की शाम से लेकर छठ पूजन समाप्त होने तक हर बिंदु पर नजर रखेंगी।
28 व 29 को रहेगा रूट डायवर्जन
यातायात निरीक्षक अनिल यादव ने बताया है कि छठ पूजा के मद्देनजर 28 की शाम को तीन बजे से लेकर नौ बजे तक व 29 की सुबह चार से आठ तक हिंडन पुल से हिंडन बैराज होते हुए वसुंधरा, इंदिरापुरम और नेशनल हाइवे-24 पर आने-जाने वाले भारी वाहनों पर रोक रहेगी। इस मार्ग पर छह स्थानों पर यातायात पुलिस के साथ ही स्थानीय पुलिस बेरिकेड लगाकर यातायात संचालन व जाम नहीं लगने देने के लिए ध्यान देगी। छठ घाटों के आसपास ही सड़क किनारे उन्हीं के वाहन पार्क होंगे जो पूजा-अर्चना में शामिल होने वाले श्रद्धालु हैं।
----
सुरक्षा के लिए सारे बंदोबस्त शुरू कर दिए गए हैं। बीते साल की तरह इस बार भी सीसीटीवी लगाएं जाएंगे। इसी के साथ छठ पूजा आयोजकों से सीसीटीवी कैमरे लगाने के स्थान व संख्या तय की जानी है। महिलाओं से जुड़ा पर्व होने के कारण महिलाओं की सुरक्षा को लेकर विशेष मुस्तैदी रहेगी।
कमलेश बहादुर , प्रभारी एसपी सिटी
---
गौरव