दिल्ली के युवक की गला घोंटकर हत्या
जासं, गाजियाबाद : लोनी में शुक्रवार सुबह दोस्तों से मिलने जाने की कहकर घर से निकले युवक का शव गढ़ी
जासं, गाजियाबाद :
लोनी में शुक्रवार सुबह दोस्तों से मिलने जाने की कहकर घर से निकले युवक का शव गढ़ी कटैया मोड़ के पास बोरे में मिला। मृतक की जेब से मिले कागजात के आधार पर पुलिस ने उसकी शिनाख्त कर परिजनों को जानकारी दी। इस मामले में मृतक के परिजनों ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है।
शनिवार दोपहर करीब एक बजे राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी कि गढ़ी कटैया गाव के मोड़ के पास झाड़ियों में एक बोरा पड़ा हुआ है, जिस पर खून लगा हुआ है और मक्खिया भिनभिना रही है। सूचना के आधार पर मौके पर पहुंची पुलिस ने बोरे को कब्जे में लेकर खोला तो उसमें 35 वर्षीय युवक का शव मिला। मृतक के हाथ पैर बंधे हुए थे और चोट के निशान भी थे। रस्सी या तार से उसे गले को घोंटा गया था। तलाशी के दौरान मृतक की जेब से एक डायरी बरामद हुई। जिससे उसकी शिनाख्त मुस्तकीम निवासी सीलमपुर दिल्ली के रूप में हुई। पुलिस ने उसके परिजनों को घटना की जानकारी दी। कुछ देर में परिजन रोते-विलाप करते वहा पहुंचे। मृतक के बडे़ भाई नफीस ने बताया कि वह मूल रूप से बिजनौर का रहने वाला था। वह सीलमपुर दिल्ली स्थित साले की झुग्गी में परिवार समेत रहता था। उसके परिवार में पत्नी के अलावा अबिबा 7 व इलमा डेढ़ वर्ष की दो पुत्रिया है। वह गाधी नगर इलाके में सिलाई का कार्य करता था। शुक्रवार सुबह करीब ग्यारह बजे वह अपने दोस्तों से मिलने जाने को कह घर से निकला था। परंतु देर रात तक वापस नही लौटा। बाद में पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस मामले में नफीस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है। थाना प्रभारी गोरखनाथ यादव का कहना है कि संभवत: शव को लाकर यहा फेंका गया है। इलेक्ट्रोनिक सर्विलास की मदद से मामले की जाच पड़ताल की जा रही है। जल्द ही बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।