ब्राह्मण महासभा में नए पदाधिकारी शामिल
जागरण संवाददाता, गाजियाबाद : अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण महासभा युवा द्वारा लोहियानगर स्थित कार्यालय पर बैठक का आयोजन किया गया। इस मौके पर कई पदाधिकारियों को संगठन में शामिल कराया गया।
बैठक के दौरान प्रदेश अध्यक्ष पं.बीडी शर्मा, मेरठ मंडल उपाध्यक्ष युवा अवधेश शर्मा, संरक्षक प्रवीन शर्मा, प्रशांत शर्मा, विनीतकांत पराशर द्वारा महानगर महामंत्री युवा धीरज भार्गव, वरिष्ठ उपाध्यक्ष नीरज कौशिक, उपाध्यक्ष सुनील गौतम और अमित कौशिक को बनाने की घोषणा की गई। इसके अलावा सुनील शर्मा को लाइनपार क्षेत्र सेक्टर-9 का अध्यक्ष व शिवांशु शर्मा को संगठन मंत्री बनाया गया। बीडी शर्मा ने कहा कि युवाओं को सभा से जोड़ने के लिए पूरे महानगर में सदस्यता अभियान चलाया जाएगा। जिसके लिए क्षेत्र वार सहायता कैंप लगाए जाएंगे। प्रदेश स्तर पर भी सदस्यता अभियान शुरू करने की तैयारी की जा रही है। उन्होंने बताया कि नवनियुक्त पदाधिकारियों को जल्द ही शपथ दिलाई जाएगी। इस मौके पर राजन गौड़, कुलदीप शर्मा, यथार्थ शर्मा, परमानंद गौड़, वेदप्रकाश शर्मा, अतर सिंह गौड़, करन शर्मा, विकास शर्मा, डा.एसडी शर्मा आदि मौजूद रहे।