मनचलों ने की छेड़छाड़, हुई धुनाई
By Edited By: Published: Wed, 20 Aug 2014 09:57 PM (IST)Updated: Wed, 20 Aug 2014 09:57 PM (IST)
संस, मुरादनगर : बुधवार रात को रेलवे स्टेशन पर शौच के लिए गई महिला से छेड़छाड़ करना दो युवकों को काफी महंगा पड़ा। लोगों ने मनचलों की धुनाई कर पुलिस को सौंप दिया। रेलवे स्टेशन के निकट बने अस्थाई आवासों में बनी झुग्गियों में रहने वाली महिला बुधवार रात को स्टेशन के निकट शौच के लिए गई थी। इसी बीच दो मनचलों ने महिला के साथ छेड़छाड़ शुरू कर दी। विरोध करने पर मनचलों ने महिला को धमकी तक दे डाली। इसी बीच महिला ने शोर मचा दिया। शोर की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए और उन्होनें दोनों को पकड़कर धुनाई शुरू कर दी। जमकर धुनाई करने बाद लोगों ने मनचलों को पुलिस को सौंप दिया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें