महाराष्ट्र, उड़ीसा में जीत से भाजपाई गदगद
जागरण संवाददाता, फीरोजाबाद : महाराष्ट्र में जिला परिषद और नगर निगम चुनाव में भाजपा को मिली जीत से
जागरण संवाददाता, फीरोजाबाद : महाराष्ट्र में जिला परिषद और नगर निगम चुनाव में भाजपा को मिली जीत से पार्टी कार्यकर्ता बेहद खुश हैं। उनका उत्साह कई गुना बढ़ गया है। पदाधिकारी इसे भाजपा की नीतियों की जीत बता रहे हैं। कार्यकर्ताओं ने गुरूवार को खुशी जाहिर करते हुए मिष्ठान वितरित किया।
भाजपा की बैठक गुरूवार दोपहर को हुई। इसमें पूर्व विधायक रामकिशन ददाजू ने कहा कि नरेंद्र मोदी ने भारत को पूरे विश्व में जो पहचान दिलाई है। उसे जनता महसूस कर रही है। प्रदेश कार्य समिति सदस्य शिव मोहन श्रोतिय ने कहा कि महाराष्ट्र के साथ ही उड़ीसा नगर निगम चुनाव जीतने के बाद यह पक्का हो गया है कि भाजपा उत्तर प्रदेश में भी सरकार बनाएगी। महानगर अध्यक्ष कन्हैया लाल गुप्ता ने इस जीत का जनता के विश्वास की जीत बताते हुए कहा कि केंद्र सरकार को बहुमत से जिता कर जनता ने यह साबित कर दिया है कि उसे भाजपा की नीतियां पसंद है। पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ. लक्ष्मी नरायन यादव,महेंद्र बंसल,अनिल भारद्वाज, संजय मिश्र, राधेश्याम यादव, प्रेमवीर सविता, मंगल ¨सह राठौर, महेश पूरन, चेतराम यादव, रामनरेश कटारा आदि मौजूद रहे।