भाविप ने बच्चों को फल और कपड़े बांटे
निज प्रतिनिधि, फीरोजाबाद: भारत विकास परिषद समर्पण शाखा की ओर से डॅा. सूरजप्रकाश जयंती के मौके पर सुहाग नगर स्थित राजकीय बाल सुधार गृह के बच्चों को फल और कपड़े वितरित किये गये इसके साथ ही उन्हें भोजन भी कराया गया। शनिवार को आयोजित कार्यक्रम के दौरान भाविप के संरक्षक मंडल के सदस्य जीके शर्मा ने डॅा. सूरज प्रकाश के जीवन और शैक्षणिक योग्यता पर प्रकाश डाला। पूर्व अध्यक्ष हरिओम आरोरा ने परिषद की स्थापना के बारे में जानकारी दी। अध्यक्ष राकेश अग्रवाल ने कहा कि भारत देश में उच्च और मध्यम वर्ग आत्म केन्द्रित होता जा रहा है। इससे देश की समस्याओं का निराकरण नहीं हो पा रहा है। भाविप इस संबंध में सभी वर्गो को एकजुट करने के लिये कार्य कर रही है। इस मौके पर राजेंद्र गर्ग, विनोद, राजेन्द्र गुप्त, अवध बिहारी, गगन जैन, रामजीलाल गुप्त, देवव्रत पांडे आदि मौजूद रहे। संचालन आरके अवस्थी ने किया।
मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर