डेढ़ दर्जन गांवों में सिक्सलेन से दौड़ेगा विकास
जागरण संवाददाता, फीरोजाबाद : बंबा बाइपास पर दिन भर जाम। आसफाबाद पर जाम के हालात। शहर के कई चौराहो
जागरण संवाददाता, फीरोजाबाद : बंबा बाइपास पर दिन भर जाम। आसफाबाद पर जाम के हालात। शहर के कई चौराहों पर जाम। जाम की इस समस्या के खात्मे की शिला रखी जाएगी शनिवार को जरौली कलां पर। जरौली कलां राजा का ताल से आसफाबाद तक करीब सवा 20 किमी का सिक्सलेन फीरोजाबाद के लिए बड़ी उपलब्धि होगा। केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी सिक्सलेन का शिलान्यास करेंगे।
करीब 400 करोड़ की लागत से बनने जा रहा सिक्सलेन फीरोजाबाद के लिए बड़ी उपलब्धि होगा। यूं तो आगरा से इटावा तक पूरा हाईवे सिक्सलेन हो रहा है। 125 किमी के इस हाइवे पर करीब 1664 करोड़ रुपये का खर्च हो रहा है, लेकिन फीरोजाबाद जिले के लिए यह खास इसलिए है क्योंकि इससे फीरोजाबाद को एक नया बाईपास मिलेगा। आगरा से कानपुर जाने वाले वाहनों का जो दबाव इन दिनों शहर को और बंबा बाईपास को झेलना पड़ता है, वो वाहन अब सिक्सलेन पर रफ्तार से दौड़ेंगे तो इस सिक्सलेन से जरौली कलां, वैंदई, कुतकपुर चनौरा, लालई सहित करीब डेढ़ दर्जन गांव एवं आसपास के क्षेत्र का विकास होगा। नए हाईवे के साथ इन क्षेत्रों में विकास की नई संभावनाएं नजर आएंगी। सिक्सलेन के लिए फीरोजाबाद नगर विधायक मनीष असीजा ने भी काफी प्रयास किए।
कार्यक्रम के अनुसार शनिवार दस दिसंबर को केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी सुबह 11 बजे हैलीकॉप्टर से आएंगे। गुरुवार को नगर विधायक मनीष असीजा ने सभा स्थल का निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया। इस दौरान उनके साथ प्रेमचंद्र शंखवार, राजेंद्र, महेंद्र बंसल, प्रेमवीर सविता, लोकेश गुप्ता आदि साथ में थे।
वहीं, जिला कार्यालय पर जिलाध्यक्ष बीएल वर्मा की अध्यक्षता में संपन्न बैठक में जिम्मेदारी बांटी गई। इस दौरान राजीव गुप्ता, वृंदावन लाल गुप्ता, चंद्र सेन जादौन, वीनेश चौहान, सुमित शर्मा, नीलम दिवाकर, राजेश चौहान उपस्थित थे। महानगर अध्यक्ष कंहैयालाल गुप्ता की अध्यक्षता में संपन्न बैठक में तैयारियों पर मंथन किया। नगर विधायक मनीष असीजा ने सिक्स लेन के फायदे बताए। भाजपा उत्तर मंडल महानगर की बैठक केशवदेव शंखवार की अध्यक्षता में संपन्न हुई, जिसमें कैलाश बाबू ओझा, भगवान दास शंखवार, राजेश राजपूत, पारुल शर्मा, कायम ¨सह शंखवार उपस्थित थे।