वारदातों से व्यापारी दहशत में, बाजार बंदी की चेतावनी
फीरोजाबाद: जिले में आए दिन होने वाली लूट की वारदातों को लेकर व्यापारी आक्रोशित हैं। उद्योग व्यापार प
फीरोजाबाद: जिले में आए दिन होने वाली लूट की वारदातों को लेकर व्यापारी आक्रोशित हैं। उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल ने कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े करते हुए वारदातों का पटाक्षेप न होने पर बाजार बंदी की चेतावनी दी है।
दुर्गानगर में हुई व्यापारियों की बैठक में अध्यक्ष कमलेश शर्मा ने कहा कि लुटेरे खुलेआम घूम रहे हैं। व्यापारी और किसानों को लूटा जा रहा है। उपाध्यक्ष ओमकांत ठाकुर ने कहा कि कुछ दिन पहले व्यापार मंडल अध्यक्ष कमलेश शर्मा के रिश्तेदार को उसायनी के पास लूट लिया था। पुलिस अब तक लुटेरों का सुराग नहीं लगा सकी। महानगर अध्यक्ष मनोज गुप्ता ने कहा कि कानून व्यवस्था चौपट हो रही है। अपराधियों में पुलिस का भय नहीं है। अगर जल्द वारदातों का पटाक्षेप न हुआ तो व्यापारी बाजार बंद कर आंदोलन करेंगे। इस दौरान विकास शर्मा, संजय कुशवाहा, गो¨वद मित्तल, वीरेन गर्ग, मुनेश कुशवाह, कन्हैयालाल गुप्ता, प्रमोद वाष्र्णेय, पंकज मिश्रा, राजेश गर्ग, राम अवतार, पुष्कर गुप्ता, राधेश्याम, राघव शर्मा, राजीव कुशवाहा, रानू जैन आदि मौजूद थे।