Move to Jagran APP

शादी में विवाद, बिना दुल्हन लौटी बरात

जागरण संवाददाता, फीरोजाबाद: शादी समारोह के दौरान दूल्हा पक्ष के लोगों ने बरातियों का सम्मान न करने क

By Edited By: Published: Thu, 29 Sep 2016 07:23 PM (IST)Updated: Thu, 29 Sep 2016 07:23 PM (IST)
शादी में विवाद, बिना दुल्हन लौटी बरात

जागरण संवाददाता, फीरोजाबाद: शादी समारोह के दौरान दूल्हा पक्ष के लोगों ने बरातियों का सम्मान न करने का आरोप लगाते हुए हंगामा खड़ा कर दिया। विवाद बढ़ा और फिर दूल्हा बिना दुल्हन लिए लौट गया। थाना स्तर पर सुनवाई न होने पर लड़की पक्ष के लोग एसपी से मिले और कार्रवाई की मांग की।

loksabha election banner

आकाशवाणी रोड अजमेरी गेट निवासी फैसल ने अपनी बहन तबस्सुम की शादी रामगढ़ थाना क्षेत्र के मुहल्ला मक्का कॉलोनी निवासी जहीर से थी। बुधवार को दूल्हा पक्ष के लोग बरात लेकर आए। लड़की पक्ष ने अपनी हैसियत के अनुसार तो उनका आदर सत्कार हुआ। निकाह की रस्में पूरी हो रही थीं। रात्रि करीब दो बजे जहीर के परिवार के लोगों ने अपने अपमान की बात करते हुए हंगामा शुरू कर दिया। तबस्सुम की दादी शारदा बेगम ने बताया कि लड़के पक्ष का कहना था कि हमारा सम्मान नहीं रखा। लड़के पक्ष के लोग दहेज का सामान देख बिफर गए। गाली-गलौज करते हुए सामान इधर-उधर फेंक दिया। पांच लाख रुपये और कार की डिमांड करने लगे। काफी मनाया, लेकिन वे बरात वापस ले गए।

लड़की पक्ष ने थाने जाकर शिकायत की, मगर सुनवाई नहीं हुई। बाद में एसपी से मिलकर शिकायती पत्र सौंपा, जिसमें आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की गुहार लगाई गई है।

-----


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.